ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyIn July people of these 4 zodiac signs should take special care in terms of money see is your zodiac included Astrology in Hindi

जुलाई में इन 4 राशियों के लोग पैसों के मामले में बरतें विशेष सावधानी, देखें क्या आपकी राशि है शामिल?

July Month Horoscope 2022: जुलाई का महीना कुछ राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण इन राशि वालों को धन हानि की आशंका है।

जुलाई में इन 4 राशियों के लोग पैसों के मामले में बरतें विशेष सावधानी, देखें क्या आपकी राशि है शामिल?
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 01 Jul 2022 05:20 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

July Month 2022 Rashifal: जुलाई का महीना कई राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई महीने में बुध, शुक्र, शनि व देवगुरु बृहस्पति समेत कई बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा। जानें ग्रहों की स्थिति से किन राशि वालों को जुलाई महीने में हो सकती है धन हानि-

मेष राशि- जुलाई में मेष राशि में मंगल और राहु की युति बनी हुई है। महाअंगारक योग आपकी राशि बनने से आपको धन हानि हो सकती है। पैसों के मामले में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। धन संचय व निवेश पर फोकस करें।

मासिक राशिफल 2022: जुलाई का महीना मिथुन व कर्क समेत इन राशियों के लिए शानदार, ज्योतिषाचार्य से जानें राशिफल

कर्क- कर्क राशि वालों पर वर्तमान में शनि ढैय्या चल रही है। शनि 12 जुलाई को वक्री अवस्था में कुंभ से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 12 जुलाई के बाद आपकी समस्याएं कम हो सकती हैं। हालांकि आपको जुलाई महीने में आर्थिक बजट बनाकर चलना चाहिए।

कन्या- कन्या राशि वालों को जुलाई महीने में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि माह के अंत तक आपके आय के साधन बढ़ेंगे। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।

मकर- मकर राशि वालों पर वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती चल रही है। जुलाई का महीना मकर राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। शनिदेव आपकी राशि के स्वामी हैं। 12 जुलाई को शनि आपकी राशि में आ जाएंगे। मकर राशि वालों को इस माह धन के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें