ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyImportant vastu Tips for home

इस रंग में नहीं होना चाहिए घर का मुख्य दरवाजा, क्योंकि...

कई लोगों के घरों में अक्सर दिक्कतें और परेशानी बनी रहती हैं। कई बार घर का सदस्य लगातार बीमार पड़ने लगता है या फिर आपस में बनती नहीं है। ऐसी स्थिति कई बार वास्तुदोष होने की वजह से भी उत्पन्न होती है।...

इस रंग में नहीं होना चाहिए घर का मुख्य दरवाजा, क्योंकि...
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 Oct 2017 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कई लोगों के घरों में अक्सर दिक्कतें और परेशानी बनी रहती हैं। कई बार घर का सदस्य लगातार बीमार पड़ने लगता है या फिर आपस में बनती नहीं है। ऐसी स्थिति कई बार वास्तुदोष होने की वजह से भी उत्पन्न होती है। घर में मौजूद वास्तुदोष को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। अगर वास्तु के अनुसार घर का निर्माण किया जाए तो इससे परेशानी दूर हो सकती है। जानें, कुछ वास्तु टिप्स:

इस रंग का न हो मुख्य दरवाजा

वास्तु टिप्‍स की मानें तो घर के मुख्य दरवाजे का रंग काला नहीं होना चाहिए। कहते हैं कि जिसके घर का दरवाजा काले रंग का होता है, उसके घर के मुख्य सदस्य को अपशब्द सुनने पड़ते हैं। इसके अलावा काले रंग से घर में नकारात्मकता आती है। 

दरवाजे पर न लगाएं ये चीजें

मान्यता है कि घर के मुख्य दरवाजे पर तलवार, चाकू आदि जैसी चीजें नहीं लगानी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति इसे लगाता है तो परिवार के लोगों के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती है, जिससे तनाव बढ़ता है।

इस समय खुला रखें घर का दरवाजा 

माना जाता है कि सुबह के समय जब सूर्य की किरणें सीधे आपके घर पर पड़ रही हों, तो उस समय खिड़कियों को खोल देना चाहिए। इससे पॉजिटिव एनर्जी प्रवेश करती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें