ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyimportance of fast navratri 2018

चैत्र नवरात्रि 2018: जानें क्यो अच्छा होता है व्रत रखना

चैत्र नवरात्रि इस बार 18 मार्च से शुरु हो रही है। गर्मियों से पहले पड़ने वाली नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इससे नववर्ष के पंचांग...

Meenakshiनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSun, 18 Mar 2018 06:47 AM

क्यों अच्छा है व्रत रखना

क्यों अच्छा है व्रत रखना1 / 2

चैत्र नवरात्रि इस बार 18 मार्च से शुरु हो रही है। गर्मियों से पहले पड़ने वाली नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इससे नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। नवरात्रि के नौ दिन मां के अलग-अलग स्वरुप की पूजा की जाती है। नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। इसके बाद नवरात्र के नौ दिन मां के लिए उपवास रखा जाता है। दसवें दिन कन्या पूजन के पश्चात उपवास खोला जाता है। 


क्यों अच्छा है व्रत रखना
चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र मौसम बदलने के वक्त मनाया जाता है। चैत्र नवरात्र गर्मी की शुरुआत में मनाया जाता है, वहीं शारदीय नवरात्र सर्दी की शुरुआत में। बदलते हुए मौसम का सीधा असर हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ता है। इस दौरान बीमार पड़ने की आशंका सबसे ज्यादा होती है। बदलते मौसम में व्रत रखना फायदेमंद होता है, क्योंकि व्रत के दौरान हम हल्का भोजन करते हैं, जिससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है। व्रत के दौरान खाया जाने वाला आहार हल्का होने की वजह से आसानी से पच जाता है। व्रत रखने से धर्म और आस्था की ओर रुझान बढ़ता है। जब धर्म की ओर रुझान बढ़ता है तो मां की आराधना भक्त बेहतर तरीके से और सच्चे मन से कर पाते हैं।
 

नवरात्र के व्रत के आहार में भी बदलाव आ जाता है

नवरात्र के व्रत के आहार में भी बदलाव आ जाता है2 / 2

नवरात्र के व्रत के आहार में भी बदलाव आ जाता है। व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा मिलती रहे और आप अच्छी तरह से मां भगवती की आराधना कर सकें, इसके लिए जरूरी है कि फलाहार में आप ऐसी चीजों को शामिल करें जो पोषण प्रदान करने वाली हों। फलाहार में किन चीजों को शामिल किया जा सकता है।

इस समय आप अपने आहार में अनाज और आटे के रूप में कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, चौलाई का आटा, सामक के चावल और सामक का आटा आदि शामिल कर सकती हैं। आप कुट्टू के आटे में आलू मिलाकर उससे पूरी या परांठा बना सकती हैं। इसी तरह से सामक के चावल की खीर बना सकती हैं। आप अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार इन सारी चीजों का इस्तेमाल व्रत के दौरान कर सकती हैं।

व्रत के दौरान आलू, शकरकंद, अरबी, कचालू, सूरन या जिमीकंद, कच्चा केला, कच्चा पपीता आदि का इस्तेमाल सब्जियों के तौर पर कर सकती हैं। कुछ लोग  टमाटर, पालक, लौकी, खीरा, गाजर, तोरी आदि को भी अपने व्रत के आहार में शामिल करते हैं। आप भी इनसे फलाहार तैयार कर सकती हैं।
 

नवरात्रि

Quiz Closed