ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyIf you wake up late at night your planet will be spoiled

देर रात तक जागते हैं तो आपका यह ग्रह खराब होगा

रोजमर्रा की जिंदगी में हमारे द्वारा किए जाने वाले कर्म ग्रहों को भी प्रभावित करते हैं। हमारी छोटी-छोटी गलत आदतें हमें बहुत नुकसान भी पहुंचाती हैं। हमारे जीवन से जुड़े छोटे-छोटे काम ना केवल हमारे...

देर रात तक जागते हैं तो आपका यह ग्रह खराब होगा
पंचांग पुराण टीम ,मेरठMon, 04 May 2020 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

रोजमर्रा की जिंदगी में हमारे द्वारा किए जाने वाले कर्म ग्रहों को भी प्रभावित करते हैं। हमारी छोटी-छोटी गलत आदतें हमें बहुत नुकसान भी पहुंचाती हैं। हमारे जीवन से जुड़े छोटे-छोटे काम ना केवल हमारे ग्रहों को अनुकूल करते हैं बल्‍कि उनका रिजल्‍ट भी अच्‍छा दिलाते हैं। पं. शिवकुमार शर्मा से जानिए ऐसे ही कुछ काम जो हमें नहीं करने चाहिए। इससे ग्रहों की अनुकूलता नहीं मिलती और वे अशुभ परिणाम देते हैं।
  • मंदिर को साफ़ करते हैं तो बृहस्पति बहुत अच्छे फल देगा।
  • अपनी झूठी थाली या बर्तन उसी जगह पर छोड़नने से सफलता में कमी आती है।
  • झूठे बर्तन को उठाकर सही जगह पर रखते हैं या साफ़ कर लेते हैं तो चन्द्रमा और शनि ग्रह ठीक होते हैं।
  • देर रात तक जागने से चन्द्रमा अच्छे फल नहीं देता है।
  • कोई भी बाहर से आए उसे स्वच्छ पानी जरुर पिलाएं। इससे राहू ग्रह ठीक होता है और वह बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
  • रसोई को गन्दा रखते हैं तो आपको मंगल ग्रह से दिक्क्तें आएंगी। रसोई हमेशा साफ़-सुथरी रखेंगे तो मंगल ग्रह ठीक होता है।
  • घर में सुबह उठकर पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध, सूर्य, शुक्र और चन्द्रमा मजबूत करते हैं।
  • जो लोग पैर घसीट कर चलते है उन का राहु खराब होता है।
  • बाथरूम या घर में कपडे उतारकर इधर-उधर फेंकते हैं शनि खराब होता है।
  • बाथरूम में पानी बिखेरकर आ जाते हैं तो चन्द्रमा अच्छे फल नहीं देता है।
  • बाहर से आकर अपने चप्पल, जूते, मोज़े इधर-उधर फेंकने से शत्रु परेशान करते है।
  • राहू और शुक्र ठीक फल नहीं देते हैं जब बिस्तर हमेशा फैला हुआ होगा, सलवटें रहेंगी और तकिया इधर-उधर रहेगा।
  • चिल्‍लाकर बोलेने से शनि खराब खराब होता है।
  • बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि बढती है तथा गुरू ग्रह अच्छा होता है।
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें