ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyIf tulsi plant in house than remember these things

घर में है तुलसी का पौधा तो इतना जरूर याद रखें

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पत्ते एकादशी, रविवार और सूर्य या चंद्र ग्रहण के समय नहीं तोड़ने चाहिए। रात के समय भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को दोष लगता है।...

घर में है तुलसी का पौधा तो इतना जरूर याद रखें
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठMon, 27 Nov 2017 03:25 PM
ऐप पर पढ़ें
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पत्ते एकादशी, रविवार और सूर्य या चंद्र ग्रहण के समय नहीं तोड़ने चाहिए। रात के समय भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को दोष लगता है। अनावश्यक रूप से तुलसी के पत्ते तोड़ना तुलसी को कष्‍ट देने के समान माना गया है।
  • तुलसी का रोज पूजन करना चाहिए। हर शाम तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • तुलसी को घर-आंगन में रखने से वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहती है।
  • तुलसी का पौधा घर में होने से बुरी नजर लगती। सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा निष्‍क्रिय हो जाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बल मिलता है।
  • घर में तुलसी का सूखा पौधा नहीं रखना चाहिए। यदि घर में तुलसी का पौधा सूख जाता है तो उसे किसी पवित्र नदी, या तालाब अथवा या कुएं में प्रवाहित कर देना चाहिए। तुलसी का सूखा पौधा घर में रखना अशुभ माना जाता है। सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में होने से तरक्‍की प्रभावित होती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें