ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyIdentify the Vaastu defect and avoid trouble

वास्तु दोष को पहचानें और मुसीबत टालें

वास्तु दोष के बारे में तब पता चलता है जब मुसीबतें घेर लेती हैं। इसलिए हमारे आसपास मौजूद वास्तु दोषों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। अगर समय रहते इन दोषों को पहचान कर इन्हें दूर करने के उपाय कर...

वास्तु दोष को पहचानें और मुसीबत टालें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutMon, 02 Jul 2018 02:51 AM
ऐप पर पढ़ें

वास्तु दोष के बारे में तब पता चलता है जब मुसीबतें घेर लेती हैं। इसलिए हमारे आसपास मौजूद वास्तु दोषों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। अगर समय रहते इन दोषों को पहचान कर इन्हें दूर करने के उपाय कर लिए जाएं तो आने वाली मुसीबतों को टाला जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लक्षण और उपाय के बारे में।

घर में मौजूद उपकरणों से कर्कश आवाज का आना वास्तु दोष उत्पन्न कर सकता है। घर के सामने खंभा, पेड़ या बहुमंजिला इमारत हो तो इसकी वजह से आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। घर में खिड़की, दरवाजे और मेन-गेट पर काले रंग का पेंट हो तो परिवार के सदस्यों के व्यवहार में क्रोध बढ़ सकता है। घर में बेकार या इस्तेमाल में न आने वाली वस्तुओं से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।

वास्तु दोषों से बचाव के लिए साल में दो बार घर में हवन अवश्य कराएं। श्रीरामचरित मानस का पाठ करने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। घर में नौ दिनों तक कीर्तन करने से भी वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है। शयनकक्ष में कभी झाड़ू को न रखें। घर के मुख्य द्वार पर एक ओर केले का वृक्ष और दूसरी ओर तुलसी का पौधा गमले में लगाएं। बीम के दोष को दूर करने के लिए बीम के दोनों ओर बांसुरी लगाएं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने  से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें