
Shani को खुश करने के टॉप 10 उपाय
Shani Ke Upay: शनि की अच्छी स्थिति जीवन को सुख-समृद्धि से भर देती है। शनिवार का दिन शनि को समर्पित है। शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करने से शनि को खुश करने के साथ साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम कर सकते हैं।
Shani Ke Upay: शनि की अशुभ दृष्टि बेहद खतरनाक मानी जाती है। शनि की साढ़े साती लंबे समय तक चलती है, जिस पर रहती है उसे कभी न कभी कष्ट का सामना करना ही पड़ता है। वहीं, शनि की अच्छी स्थिति जीवन को आनंदमय बना देती है। शनिवार का दिन शनि को समर्पित है। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करने से शनि को खुश करने के साथ साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं शनि ग्रह को मजबूत बनाने और शनि की कृपा पाने के 10 उपाय-
शनि को खुश कैसे करें
1. शनिवार के दिन 7 बार शनि स्तोत्र का पाठ करें।
2. शनि देव की कृपा पाने के लिए चिड़िया, मछली और पशुओं को दाना, पानी या चारा खिला सकते हैं।
3. शनि देव के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की उपासना करें। रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि देव के गुस्से से बचा जा सकता है।
4. शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।
5. साढ़ेसाती या ढैया चलने के दौरान मांस-मदिरा का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन भी तामसिक भोजन से परहेज करें।
6. शनि ग्रह को मजबूत बनाने के लिए नौकरों और वृद्ध लोगों का सम्मान करें। ऐसे लोगों के साथ न तो बुरा व्यवहार करें और न ही इनका दिल दुखाएं।
7. सरसों के तेल के दीपक में काला तिल मिलाकर शनि मंदिर में जलाने से भी शनि की असीम कृपा आप पर बरस सकती है।
8. शनिवार को काला तिल, काले वस्त्र, लोहा या फिर काले उड़द की दाल दान करना शुभ माना जाता है। इससे शनि भी खुश होते हैं।
9. शनि मंत्र ॐ शं शनिश्चराय नमः का श्रद्धापूर्वक जाप करें।
10. गरीब को भोजन कराने या सहायता करने से भी शनि देव के गुस्से को शांत किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





