ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope tomorrow rashifal 6 february 2023 future predictions todays lucky and unlucky zodiac signs rashi

Rashifal : 6 फरवरी को इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

horoscope tomorrow rashifal 6 february 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Rashifal : 6 फरवरी को इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Yogesh Joshiपं. राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीMon, 06 Feb 2023 05:17 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Horoscope Rashifal 6 February 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 6 फरवरी 2023 को सोमवार है। सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 6 फरवरी 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

अंकराशि : इन बर्थडेट वालों को 6 फरवरी को होगा जबरदस्त फायदा, धन- लाभ के बन रहे हैं योग

कर्क राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में तरक्की होगी।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। धन की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि- मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

Weekly Horoscope : 6 से 12 फरवरी तक ये 5 राशि वाले मनाएंगे जश्न, जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगा महालाभ

वृश्चिक राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

मकर राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी भवन या सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

Weekly Numerology : इन तारीखों में जन्मे लोगों के कल से शुरू होंगे अच्छे दिन, 12 फरवरी तक खूब रहेगी मौज

कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। आय के नए स्रोत भी बनेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें