ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope tomorrow rashifal 5 february 2023 future predictions todays lucky and unlucky zodiac signs rashi

Rashifal : 5 फरवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

horoscope tomorrow rashifal 5 february 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Rashifal : 5 फरवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Yogesh Joshiपं. राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीSun, 05 Feb 2023 05:20 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Horoscope Rashifal 5 February 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 5 फरवरी 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। 5 फरवरी को माघ पूर्णिमा भी है। माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 5 फरवरी 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- 

  • मन अशान्त रहेगा।
  • व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।
  • माता का सानिध्य मिलेगा।
  • नौकरी में साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • आय में वृद्धि होगी।
  • भाइयों का साथ मिलेगा।

वृष राशि- 

  • संयत रहें।
  • क्रोध से बचें।
  • बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
  • मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • आय के साधन भी बनेंगे, परन्तु रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
  • सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- 

  • वाणी में सौम्यता रहेगी।
  • कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
  • कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें।
  • वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
  • पिता का साथ मिलेगा।

अंकराशि : 5 फरवरी को इन बर्थडेट वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, खूब होगा धन- लाभ

कर्क राशि- 

  • मन प्रसन्न रहेगा।
  • आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।
  • बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा।
  • किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

सिंह राशि- 

  • संयत रहें।
  • मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें।
  • भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • भवन में साज-सज्जा एवं सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि- 

  • आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
  • मन प्रसन्न रहेगा। परन्तु फिर भी संयत रहें।
  • नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • परिश्रम अधिक रहेगा।
  • सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि- 

  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
  • कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।
  • माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

माघ पूर्णिमा के दिन इन 4 राशियों पर रहेंगी मां लक्ष्मी मेहरबान, व्यापार में होगा महालाभ

वृश्चिक राशि- 

  • आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें।
  • तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • कार्यभार में वृद्धि होगी।
  • परिश्रम अधिक रहेगा।
  • यात्रा के योग हैं।

धनु राशि- 

  • आत्मसंयत रहें।
  • मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें।
  • घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • परिवार का साथ मिलेगा।
  • शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।

मकर राशि- 

  • मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं।
  • माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
  • लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

शुक्र करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

कुंभ राशि- 

  • आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
  • तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
  • आय में वृद्धि होगी। परन्तु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
  • मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- 

  • मानसिक शान्ति रहेगी।
  • शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • सन्तान सुख में वृद्धि होगी।
  • वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें