ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope tomorrow aaj ka rashifal 2022 future predictions todays lucky and unlucky rashi zodiac signs 28 may 2022 saturday

Rashifal : 28 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बरसेगी हनुमान जी और शनिदेव की कृपा, पढ़ें राशिफल

horoscope 28 may 2022 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 28 मई को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Rashifal : 28 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बरसेगी हनुमान जी और शनिदेव की कृपा, पढ़ें राशिफल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 27 May 2022 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

Horoscope Rashifal 28 May 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 28 मई 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 28 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त रहेंगे।

वृष राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से सदभाव बनाये रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत भी रहें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।

Shani Jayanti : शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा 30 मई का दिन, नोट कर लें शनि देव की पूजा का मुहूर्त

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। जीवन में उन्‍नति का मार्ग प्रशस्‍त होगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। तरक्की के योग हैं।

सिंह राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।

कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

Lucky Numbers of 28 May : इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए शुभ रहेगा 28 मई का दिन, होगा ला

तुला राशि- कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार विस्तार के योग हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। तनाव से बचकर रहें।

वृश्चिक राशि- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा।

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन का संकट हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। कोई नया कारोबार शुरू हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु स्वास्थ्‍य को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी।

मीन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार में सदभाव बनाये रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सतर्क रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें