ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope tomorrow aaj ka rashifal 2021 future predictions todays lucky and unlucky rashi 1 october 2021 friday Astrology in Hindi

1 अक्टूबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 1 अक्टूबर को शुक्रवार है। शुक्रवार का...

1 अक्टूबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 01 Oct 2021 10:00 AM
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 1 अक्टूबर को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 1 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। धार्म‍िक एवं मांगलिक कार्यक्रम होंगे। धनलाभ के योग हैं।

गुरु कृपा से अक्टूबर के महीने में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

वृष राशि

  • मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी खास मित्र से भेंट हो सकती है। परिवार का साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अनावश्‍यक विवाद हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। व‍िवाद की स्‍थि‍त‍ि भी बन सकती है।

मिथुन राशि

  • वाणी में मधुरता रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में शान्ति‍ का प्रयास करें। मानसिक तनाव रहेगा। मन में अनावश्‍यक विचार रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहें। 

कर्क राशि

  • मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में सुधार होने की उम्‍मीद है। सहयोगियों से रिश्‍ते मधुर रहेंगे। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

अक्टूबर के 17 दिन इन राशियों के लिए बेहद शुभ, मिलेगा भाग्य का साथ, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

सिंह राशि

  • आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन तो रहेगा, परन्तु वाणी में सौम्यता रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विचार हो सकते हैं। आय के स्रोत व‍िकसि‍त होंगे। सुखद समाचार म‍िलेगा।

कन्या राशि

  • क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। माता का विशेष ख्‍याल रखें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। भागदौड़ बढ़ सकती है। थोड़ा परेशानी भी होगी। म‍ित्रों के सहयोग से रोजगार के साधन बनेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि

  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अतिउत्साही होने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं। मन में शान्ति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता म‍िलेगी। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने के योग हैं।

Shardiya Navratri 2021: ये है शारदीय नवरात्रि की तारीख, जानें- महाअष्टमी, कन्या पूजन का समय और शुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि

  • मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। बेहतर प्रदर्शन के साथ करेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मनचाहे स्‍थान पर काम करने का मौका मिल सकता है। तरक्‍की का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

धनु राशि

  • आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धर्म से जुड़ा साहित्‍य पढ़ने में रुच‍ि‍ बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि

  • मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से प्रतीक्षारत कार्य पूरा होगा। नौकरी में अध‍िकारि‍यों से मधुर संबंध रहेंगे। अच्‍छा मौका मिलने की उम्‍मीद है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

पढ़ने में अव्वल होते हैं इन 4 राशियों के लोग, क्या शामिल है आपकी भी राशि?

कुंभ राशि

  • मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि

  • क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आर्थिक स्‍थिति में सुधार आएगा। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारी से सावधान रहें। व्‍यर्थ के वाद-व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें