ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope todays 27 April 2019 read 27 april rashifal

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 27 अप्रैल का दिन

राशिफलः जानें कैसा रहेगा आपका 27 अप्रैल का दिन... मेष- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 27 अप्रैल का दिन
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीFri, 26 Apr 2019 07:56 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफलः जानें कैसा रहेगा आपका 27 अप्रैल का दिन...

मेष- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। 

वृष- पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं।

मिथुन- मानसिक असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी।

कर्क- आशा-निराशा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।

सिंह- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ा सकता है।

कन्या- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक होगा।

तुला- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि हो सकती है। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बातचीत में संयत रहें।

वृश्चिक- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

धनु- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। भवन के रख-रखाव तथा सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

मकर- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं।

कुंभ- मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। परन्तु स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। 

मीन- आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेगें, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें