ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope todays 25 April 2019 read 25 april rashifal

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 25 अप्रैल का दिन

राशिफलः जानें कैसा रहेगा आपका 25 अप्रैल का दिन... मेष- मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में तनाव हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 25 अप्रैल का दिन
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीWed, 24 Apr 2019 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफलः जानें कैसा रहेगा आपका 25 अप्रैल का दिन...

मेष- मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में तनाव हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

वृष- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेगें, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। 

मिथुन- शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। 

सिंह- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी।

कन्या- आत्‍मविश्‍वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों में मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है।

वृश्चिक- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

धनु- आशा-निराशा के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मकर- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कुंभ- शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। भवन सुख में वृद्धि होंगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन- भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे, परन्तु खर्च भी बढ़ेगें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें