ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope todays 21 April 2019 read 21 april rashifal

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 21 अप्रैल का दिन

मेष सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकता है।  वृष मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 21 अप्रैल का दिन
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीSat, 20 Apr 2019 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष
सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकता है। 

वृष
मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। 

कर्क
आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे।

सिंह
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या
आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

तुला
धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। 

वृश्चिक
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्षेत्र बन सकता है।

धनु
पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

मकर
मानसिक तनाव हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

 

कुंभ
लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। 

मीन
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें