ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope today 7 december 2019 check astrological prediction 7 december rashifal for Taurus gemini cancer other zodiac signs

राशिफल Video: वृषभ राशि वालों के लिए बनेंगे आय के नए स्रोत, पढ़ें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 7 दिसम्बर 2019 का दिन

ग्रहों की स्थिति- राहु मिथुन राशि में। तुला में मंगल। वृश्चिक में सूर्य और बुध। धनु में शुक्र, गुरु, शनि और केतु हैं। मीन राशि में चंद्रमा विराजमान हैं। राशिफल- मेष- सकारात्मक-बहुत जल्द...

राशिफल Video: वृषभ राशि वालों के लिए बनेंगे आय के नए स्रोत, पढ़ें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 7 दिसम्बर 2019 का दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्यायSat, 07 Dec 2019 02:34 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- राहु मिथुन राशि में। तुला में मंगल। वृश्चिक में सूर्य और बुध। धनु में शुक्र, गुरु, शनि और केतु हैं। मीन राशि में चंद्रमा विराजमान हैं।

राशिफल-

मेष-

सकारात्मक-बहुत जल्द परेशानियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता और चिंताकारी स्थिति का सृजन होने के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। अकारण भय सताएगा।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक रहेगा।
सेहत-नेत्र विकार या आंखों में चोट लगने के संकेत हैं। मध्यम स्थिति है।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं।

वृषभ-
सकारात्मक-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत भी बनेंगे।
नकारात्मक-पैतृक सम्पत्ति को लेकर सजग रहें।
प्रेम-अच्छी स्थिति रहेगी।
व्यवसाय-सफलता का योग बन रहा है।
सेहत-ठीक स्थिति रहेगी।
उपाय-पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन-
सकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। पदोन्नति के अवसर बनेंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं।
नकारात्मक-चंचलता बनी रहेगी।  
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-भगवान विष्णु का दर्शन करें।

कर्क-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थिति अच्छी रहेगी। पूजा पाठ में मन लगेगा। आशान्वित रहेगा मन।
नकारात्मक-मान प्रतिष्ठा को लेकर सचेत रहें।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।   

सिंह-
सकारात्मक-आने वाला समय सुखमय होगा।
नकारात्मक-थोड़ा सा परेशानी वाला समय है। बचकर पार करें।
प्रेम-विकल्पों पर विचार करने में मन परेशान रह सकता है। कुल मिलाकर स्थिति ठीक है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति चल रही है।
सेहत-शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकते हैं।
उपाय-भगवान विष्णु का दर्शन करें।

कन्या-
सकारात्मक-धैर्य बना रहेगा।
नकारात्मक-अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-नवसम्बन्ध का आगमन हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। शादी ब्याह की चली आ रही अचड़नें दूर हो सकती हैं।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

तुला-
सकारात्मक-राह के रोड़े हट जाएंगे। ननिहाल पक्ष से कुछ लाभ मिलेगा।
नकारात्मक-अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति चल रही है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति रहेगी।
सेहत-मध्यम स्थिति रहेगी।
उपाय-नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-लिखने-पढ़ने के लिए, विद्यार्थियों, लेखकों और लिपिकीय संवर्ग के लोगों के लिए अच्छा समय है।
नकारात्मक-अक्रामकता पर काबू रखें।
प्रेम-स्थिति मध्यम रह सकती है। तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति चल रही है।
सेहत-ठीक-ठाक स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

धनु-
सकारात्मक-सही स्थिति कही जाएगी। कोई समस्या नहीं है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घरेलू सुख सुविधा बढ़ेगी।
नकारात्मक-तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-मध्यम गति से ठीक हो रही है।
उपाय-हनुमानजी का दर्शन करें।

मकर-
सकारात्मक-पराक्रम भाव बड़ा मजबूत हो गया है। कामों को शुरू कर दीजिए। किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। आगे बढ़ेंगे आप।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता बनी रहेगी।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक ठाक स्थिति है।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।

यहां आप Video में भी अपना राशिफल देख सकते हैं-.


कुंभ-
सकारात्मक-धन आगमन होता रहेगा। आगे बढ़ते रहेंगे।
नकारात्मक-वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी का निवेश न कीजिए।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

मीन-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित सफलता देखने को मिल रही है।
नकारात्मक-अच्छे में भी बुरा सोचेंगे।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें