ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope Today 23 october 2019 Check astrological prediction 23 october rashifal for Aries Taurus Gemini Cancer other zodiac signs

राशिफल Video: मिथुन राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ,पढ़ें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 23 अक्टूबर का दिन

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। कर्क राशि में चंद्रमा स्वग्रही होकर चल रहे हैं। कन्या में मंगल हैं। सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। वृश्चिक में गुरु हैं। शनि और केतु धनु राशि में चल...

राशिफल Video: मिथुन राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ,पढ़ें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 23 अक्टूबर का दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरWed, 23 Oct 2019 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। कर्क राशि में चंद्रमा स्वग्रही होकर चल रहे हैं। कन्या में मंगल हैं। सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। वृश्चिक में गुरु हैं। शनि और केतु धनु राशि में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। घरेलू सुख सम्पदा के पदार्थों में बढ़ोत्तरी होगी। घरेलू सुख बढ़िया रहेगा। मां से निकटता रहेगी। बातचीत होगी सुझाव मिलेगा।
नकारात्मक-घर में अच्छी स्थिति के बावजूद थोड़ी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-तरक्की होगी।
सेहत-मध्यम स्थिति दिख रही है।
उपाय-शिवजी को जल दें।

वृषभ-
सकारात्मक-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। जो डिजाइन किया है उसे कार्यरूप दें। भाईयों, बहनों, मित्रों का सहयोग रहेगा। आगे बढ़ जाएंगे।
नकारात्मक-कठोर उर्जा की वजह से थोड़ा अक्रामक हो सकते हैं।
प्रेम-अच्छी स्थिति है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा।
व्यवसाय-अच्छा है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-
सकारात्मक-रुपए-पैसे के मामले में अच्छी स्थिति है। बिल्कुल ठीक चल रहा है। कुटुम्बों के मामले में सब ठीक है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता बनी रहेगी।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।
कर्क-
सकारात्मक-आपका कद बढ़ रहा है। चाहे वह सामाजिक, व्यवसायिक, आर्थिक मोर्चा हो, हर दृष्टिकोण से अच्छा है।
नकारात्मक-साझेदारी में समस्या हो सकती है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-रोजगार में तरक्की दिख रही है।
सेहत-शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर है। शरीर के बारे में कुछ अच्छा सोच रहे हैं आप।
उपाय-हरी वस्तु का दान करें।
सिंह-
सकारात्मक-आत्मचिंतन से रास्ता निकाल लेंगे।
नकारात्मक-मन अकारण परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। चिंतित बने रहेंगे आप।
प्रेम-तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है।
व्यवसाय-ठीकठाक रहेगा।
सेहत-शारीरिक स्थिति मध्यम दिख रही है।
उपाय-हरी वस्तु का दान करें।
कन्या-
सकारात्मक-ठीक स्थिति है। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होता दिख रहा है। मन भी ठीक है।
नकारात्मक-चिढ़चिढ़ापन बढ़ा रहेगा। वाणी से कठोर शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं।
प्रेम-मध्यम
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-शारीरिक स्थिति पर ध्यान दें।
उपाय-लाल वस्तु का दान करें।
तुला-
सकारात्मक-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोई चीज जो अचानक से नकारात्मक लगेगी अंत में वो सकारात्मक होगी। भाग्य साथ देगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-नरम-गरम स्थिति रहेगी।
प्रेम-मध्यम
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-ठीकठाक रहेगी।
उपाय-पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-भाग्यवश काम बनेगा। तीर्थयात्रा कर सकते हैं। धर्म-कर्म में भाग लेंगे।
नकारात्मक-अपमान की स्थिति आ सकती है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-ठीकठाक रहेगी।
उपाय-सफेद वस्तु का दान करें।
धनु-
सकारात्मक-राजनीतिक लाभ का योग बन रहा है। धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ेंगे।
नकारात्मक-चोट चपेट लग सकता है। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए।
प्रेम-दूरी बनी रहेगी।
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-ठीकठाक रहेगी।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।
मकर-
सकारात्मक-शादी-ब्याह तय हो सकता है। चली आ रही व्यक्तिगत जीवन की दिक्कत का समाधान हो सकता है। हर दृष्टिकोण से अच्छा है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता बनी रहेगी।
प्रेम-नवप्रेम की शुरुआत का योग है।
व्यवसाय-ठीक रहेगा।
सेहत- शारीरिक उर्जा की कमी महसूस हो सकती है।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।
कुंभ-
सकारात्मक-सब ठीक चल रहा है। कोई समस्या नहीं है। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभान्वित होंगे। विरोधी पक्ष की ओर से बनाई जा रही असहज स्थिति खत्म होने के संकेत हैं।
नकारात्मक-असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
प्रेम-मध्यम
व्यवसाय-ठीक रहेगा।
सेहत-ठीक है।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।
मीन-
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता के कारण आगे बढ़ेंगे। लेखक, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। बड़ी तरक्की करेंगे आप।
नकारात्मक-भावुक बने रहेंगे।
प्रेम-प्रेम का संचार होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा।
व्यवसाय-अच्छा है।
सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय-हरी वस्तु का दान करें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें