ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope today 23 November 2019 check astrological prediction 23 November rashifal for aries taurus gemini cancer other zodiac signs

राशिफल Video: कन्या राशि का चमकेगा भाग्य, पढ़ें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 23 नवम्बर 2019 का दिन

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। कन्या में चंद्रमा हैं। तुला में मंगल और बुध हैं। वृश्चिक में सूर्य हैं। शुक्र, गुरु, केतु और शनि धनु राशि में गोचर में चल रहे...

राशिफल Video: कन्या राशि का चमकेगा भाग्य, पढ़ें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 23 नवम्बर 2019 का दिन
ज्योतिषाचार्य नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरSat, 23 Nov 2019 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। कन्या में चंद्रमा हैं। तुला में मंगल और बुध हैं। वृश्चिक में सूर्य हैं। शुक्र, गुरु, केतु और शनि धनु राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-शत्रु हंता योग का निर्माण हो रहा है। विरोधी परास्त होंगे। कामकाज में मन लगेगा।
नकारात्मक-असमंजस की स्थिति रहेगी।
प्रेम-परवान चढ़ेगा।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-पहले से ठीक स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-
सकारात्मक-कोई नुकसान नहीं दिख रहा है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें तो अच्छा रहेगा। कलम से काम करने वालों के लिए सुनहरा मौका है।
नकारात्मक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ले सकते हैं।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-गणेशजी की वंदना करें।

मिथुन-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग है। बड़ी अच्छी स्थिति है। कोई समस्या नहीं है।
नकारात्मक-घर में तू-तू मैं-मैं की स्थिति आ सकती है।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-शारीरिक और मानसिक दोनों स्थितियां ठीक हैं।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।

कर्क-
सकारात्मक-यह कुछ करने, पराक्रम दिखाने का समय है। परिणाम निश्चित मिलेगा। शुरुआत कर दीजिए। कोई जोखिम नहीं है। विरोधी भी परास्त होकर आपके पक्ष में आ जाएंगे। बड़ी अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-अक्रामकता पर काबू रखें।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।

सिंह-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। लिक्विड फंड की बढ़ोत्तरी हो रही है। नकारात्मक-अभी निवेश करने की जरूरत नहीं है। जो आ रहा है उसे स्टोर करें।
प्रेम-पहले से बेहतर स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छा रहेगा।
सेहत-पहले से बेहतर होगी।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं।

कन्या-
सकारात्मक-ठीक स्थिति कही जाएगी। कोई समस्या नहीं है। सौम्यता बढ़ी हुई है। कद बढ़ रहा है। जिस चीज की जरूरत हो उसकी उपलब्धता रहेगी। सराहे जा रहे हैं। नायक नायिका की तरह चमकते दिख रहे हैं।
नकारात्मक-मन भयभीत रहेगा।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।

तुला-
सकारात्मक-बुद्धि से काम लेंगे।
नकारात्मक-थोड़ा परेशान रहेंगे। मानसिक परेशानी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम- कुछ चीजों को लेकर चिंतित रहेंगे।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक ठाक रहेगी।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति कही जाएगी। कर्मेश लग्न में है। इससे आप रुआब में रहेंगे। आगे बढ़ रहे हैं। आपके अंदर एक शक्ति आ चुकी है। चंद्रमा आपकी आर्थिक स्थिति सुधार रहे हैं।
नकारात्मक-कुटुम्बों से उलझन सम्भव है।
प्रेम-अच्छा रहेगा।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-विष्णु भगवान का दर्शन करें।

धनु-
सकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा।
नकारात्मक-अभी थोड़ी-थोड़ी परेशानियां रहेंगी।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।

मकर-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। राह के रोड़े हट जाएंगे। मान सम्मान के प्रति सचेत रहिएगा।
नकारात्मक-असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छा है।
सेहत-पहले से बेहतर स्थिति रहेगी।
उपाय-काली जी का दर्शन करें।

कुंभ-
सकारात्मक-परेशानियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-चोट लगने का भय है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। रिस्क नहीं लीजिएगा। थोड़ा जोखिम भरा दिन है।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

मीन-
सकारात्मक-हिम्मत से काम लेंगे।
नकारात्मक-मन भयभीत रहेगा।
प्रेम-नवप्रेम का आगमन हो सकता है। शादी ब्याह तय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छे सम्बन्ध रहेंगे।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-हनुमानजी का दर्शन करें।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें