ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope Today 22 october 2019 Check astrological prediction 22 october rashifal for Aries Taurus Gemini Cancer other zodiac signs

राशिफल Video: कुंभ राशि को मिल सकती है व्यवसाय में तरक्की,पढ़ें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 22 अक्टूबर का दिन

ग्रहों की स्थिति: राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा स्वग्रही होकर कर्क राशि में चल रहे हैं। कन्या में मंगल हैं। शुक्र नीच का होकर बुध और शुक्र के साथ संयोग कर रहे हैं तुला राशि में। वृश्चिक में गुरु...

राशिफल Video: कुंभ राशि को मिल सकती है व्यवसाय में तरक्की,पढ़ें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 22 अक्टूबर का दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरTue, 22 Oct 2019 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति: राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा स्वग्रही होकर कर्क राशि में चल रहे हैं। कन्या में मंगल हैं। शुक्र नीच का होकर बुध और शुक्र के साथ संयोग कर रहे हैं तुला राशि में। वृश्चिक में गुरु हैं। शनि और केतु का संयोग धनु राशि में चल रहा है।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
नकारात्मक-घर में तू-तू,  मैं-मैं की स्थिति बनी रहेगी।
प्रेम-प्रेम प्रसंग बढ़िया हो जाएगा। वादा निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छी स्थिति में चलेगा।
व्यवसाय- रोजी रोजगार में तरक्की होगी।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-सफेद वस्तु पास रखें।


वृषभ-
सकारात्मक-घोर पराक्रमी बने हुए हैं। पराक्रम सफलता दिलाएगा। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है। कोई समस्या नहीं है।
नकारात्मक-मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-रोजी-रोजगार में तरक्की होगी।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-शिवजी को जल दें।
मिथुन-
सकारात्मक-धन का आगमन बनेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी होगी।
नकारात्मक-वाणी पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है।
व्यवसाय-रोजी-रोजगार में तरक्की होगी।
सेहत-अच्छी स्थिति रहेगी।
उपाय-सफेद वस्तु का दान करें।
कर्क-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमकते दिखाई दे रहे हैं। जैसा सोचेंगे वैसा होगा। मन के अनुरूप काम होगा।
नकारात्मक-घर में कोलाहल हो सकता है। तापमान बढ़ा हुआ है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीकठाक है।
सेहत-स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय-शिवजी का जलाभिषेक करें।
सिंह-
सकारात्मक-पराक्रमी बने रहेंगे। हर दृष्टिकोण से अच्छा समय है। आशातीत सफलता मिल सकती है।
नकारात्मक-मन अकारण चिंतित रहेगा। वाणी की कड़ुवाहट बनी हुई है।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-रोजगार में तरक्की होगी।
सेहत-मुख रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय-लाल वस्तु पास रखें।
कन्या-
सकारात्मक-आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। रुका धन वापस आएगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक-जोखिम बना हुआ है। कुटुम्बों में थोड़ी हलचल मच सकती है। थोड़े चालाक किस्म के लोग नजदीक आने की कोशिश करेंगे।
प्रेम-नरम-गरम
व्यवसाय-अड़चन आ सकती है।
सेहत-मध्यम
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।
तुला-
सकारात्मक-सुदृढ़ता की ओर बढ़ेंगे। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
नकारात्मक-कोर्ट कचहरी से बचें।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-रोजगार में तरक्की होगी।
सेहत-नरम-गरम
उपाय-सूर्य को जल दें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-अपने मन से सकारात्मक सोच कर सही निर्णय लेंगे। आगे बढ़ जाएंगे। भाग्यवश कोई काम बनेगा।
नकारात्मक-शासन-सत्ता पक्ष आपसे दूरी बनाकर रखेगा।
प्रेम-ठीकठाक है।
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-अच्छी रहेगी।
उपाय-लाल वस्तु पास रखें।
धनु-
सकारात्मक-शासन-सत्ता पक्ष का आशीर्वाद मिलने का संकेत है।
नकारात्मक-परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट-चपेट लग सकती है। आज के दिन बचकर पार करें।
प्रेम-प्रेमी या प्रेमिका से दूरी बन सकती है।
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-मन परेशान रहेगा।
उपाय-नीली वस्तु का दान करें।
मकर-
सकारात्मक- नौकरी लग सकती है।
नकारात्मक-मन अवसाद का शिकार हो सकता है।
प्रेम-प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजारने के आसार हैं।
व्यवसाय- रोजगार में तरक्की करेंगे।
सेहत-निर्जीव से बने रह सकते हैं। उर्जा की कमी महसूस करेंगे।
उपाय-सफेद वस्तु पास रखें।
कुंभ-
सकारात्मक-शत्रु पक्ष परास्त हो सकता है। मामा पक्ष से लाभान्वित हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा।
नकारात्मक-असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है।
प्रेम-ठीकठाक है।
व्यवसाय-ठीकठाक है।
सेहत-ठीकठाक है।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।
मीन-
सकारात्मक-लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
नकारात्मक-भावुकता पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति रहेगी।
सेहत-अच्छी है।
उपाय-शिवजी का दर्शन करें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें