ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope Today 18 September 2019 Check astrological prediction rashifal for Aries Taurus Gemini Cancer other zodiac signs

राशिफल Video: कर्क राशि वालों की हो सकती है तरक्की, लेकिन परिवार में अनबन का भी है खतरा, जानें सभी राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति- राहु मिथुन राशि में हैं। सिंह में मंगल हैं। सूर्य कन्या में आ चुके हैं। बुध और शुक्र के साथ संयोग बना रहे हैं। गुरु वृश्चिक में हैं। धनु में शनि अभी भी वक्री हैं। केतु के साथ संयोग...

राशिफल Video: कर्क राशि वालों की हो सकती है तरक्की, लेकिन परिवार में अनबन का भी है खतरा, जानें सभी राशियों का हाल
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय ,गोरखपुरTue, 17 Sep 2019 07:19 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- राहु मिथुन राशि में हैं। सिंह में मंगल हैं। सूर्य कन्या में आ चुके हैं। बुध और शुक्र के साथ संयोग बना रहे हैं। गुरु वृश्चिक में हैं। धनु में शनि अभी भी वक्री हैं। केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। चन्द्रमा मेष राशि में हैं।

राशिफल-

मेष-
सकारात्मक- नायक-नायिका की भांति चमक रहे हैं। हर दृष्टिकोण से उत्तम समय है। कोई समस्या नहीं है। जो चाहिए उपलब्ध है।
नकारात्मक-   चंचलता की वृद्धि होगी। प्रेम-प्रेम में तकरार की आशंका है। जीवनसाथी से विवाद की आशंका है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ खास प्रगति नजर नहीं आ रही है। मध्यम स्थिति रहेगी।
सेहत- छुपे हुए रोग बाहर आ सकते हैं इसलिए ध्यान से चलने की जरूरत है। अपना ध्यान रखें।

वृषभ-
सकारात्मक- अच्छी स्थिति रहेगी। जीवन में शुभता बढ़ेगी। 
नकारात्मक-  खर्च की अधिकता। नेत्र विकार की आशंका है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम- नवप्रेम का आगमन होगा। पुराने प्रेम में भी नयापन आएगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति सामान्य रहेगी।
सेहत-  मध्यम स्थिति रहेगी।

मिथुन-
सकारात्मक-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं। कुल मिलाकर सुखद स्थिति है। यात्रा का योग भी बन रहा है।
नकारात्मक- घरेलू सुख बाधित रहेगा। प्रेम-प्रेम सम्बन्ध में किन्हीं वजहों से चिंतित रहेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में मध्यम स्थिति रहेगी।

कर्क-
सकारात्मक-शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा।
नकारात्मक-कुटुम्बों में अनबन हो सकती है।
प्रेम-शुभता बढ़ेगी
व्यवसाय-बढ़ोत्तरी के योग हैं।
सेहत-नेत्र विकार की आशंका है।

सिंह-
सकारात्मक- भाग्यवश कोई काम बनेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। मंदिर जा सकते हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।
नकारात्मक- छवि धूमिल होने की आशंका है। प्रेम- शक करने की वजह से समस्या हो सकती है। शक की वजह से आपके जीवन में चिंता हो सकती है। 
व्यवसाय- मध्यम स्थिति रहेगी। 
सेहत- मुख रोग की आशंका है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कन्या-
सकारात्मक- सूर्य अभी-अभी कन्या राशि में आए हैं। बुध-शुक्र के साथ संयोग कर रहे हैं। आप थोड़ा रुआब में भी आ सकते हैं। सरकार से जुड़ने का कोई अवसर मिल सकता है। सरकारी काम काज होगा।
नकारात्मक- चोट-चपेट लगने का भय है।
प्रेम- मध्यम स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- कोई रिस्क न लें।
सेहत- स्वास्थ्य उत्तम है।

तुला-
सकारात्मक-आनन्ददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में वृद्धि होगी। धन का आगमन होगा।
नकारात्मक-शासन-सत्ता पक्ष से दूरी रहेगी। थोड़ी गड़बड़ हो गई है। लग्नेश और भाग्येश द्वादश भाव में चल रहे थे अब सूर्य भी द्वादश भाव में आ गए हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति रहेगी। जीवनसाथी की आय में बढ़ोत्तरी होगी।
व्यवसाय- उत्तम रहेगा। आपकी बिजनेस नीतियों का अच्छा फल मिल सकता है। 
सेहत-मध्यम स्थिति रहेगी।

वृश्चिक-
सकारात्मक- अच्छी स्थिति कही जाएगी। हर तरह के लोग साथ देंगे। परेशान करने वाले भी हिमाकत नहीं कर पाएंगे। स्वयं नतमस्तक हो जाएंगे।
नकारात्मक- थोड़ा डिस्टर्ब फील करेंगे।
प्रेम- उत्तम स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक सफलता निश्चित है।

धनु-
सकारात्मक- शासन-सत्ता के साथ आपके सम्बन्ध सुधर रहे हैं। राजनीतिक लाभ मिलने के संकेत हैं।
नकारात्मक- छुपी हुई परेशानी सामने आ सकती है। भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। भावनाओं में बहने वाली स्थिति दिख रही है।
प्रेम- प्रेम से भाग्योदय के संकेत हैं। किस्मत के सितारे चमक सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।
सेहत- मध्यम स्थिति रहेगी।

मकर-
सकारात्मक- शासन सत्ता से लाभ मिलने लगा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है।
नकारात्मक- घरेलू स्थिति गड़बड़ दिख रही है। उर्जा की कमी महसूस करेंगे। घर में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति न आने दीजिएगा।
प्रेम- मध्यम स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- मध्यम स्थिति रहेगी।
सेहत- नेत्र विकार की आशंका है।

कुंभ-
सकारात्मक- पराक्रम से लाभ के संकेत हैं। अपनी सोच को लागू करने का समय है। अच्छी स्थिति चल रही है।
नकारात्मक- चोट चपेट लग सकती है। सरकारी तंत्र से मत भिड़िएगा। बचकर यह समय पार करने की जरूरत है।
प्रेम- थोड़ी दूरी बनी रहेगी।
व्यवसाय- लाभ होगा।
सेहत- मध्यम स्थिति रहेगी।

मीन-
सकारात्मक- जीवन में शुभता रहेगी। जीवनसाथी के लिए अच्छा समय है। उनकी नौकरी-चाकरी में इजाफा, तरक्की मिलने के योग हैं। अच्छा समय चल रहा है।
नकारात्मक- वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। इसके कारण कोई परेशानी आ सकती है।
प्रेम- नजदीकी रहेगी।
व्यवसाय- संघर्ष करना पड़ेगा।
सेहत- उत्तम रहेगा।

प्रस्तुति-अजय कुमार सिंह
गोरखपुर

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें