ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope Today 18 october 2019 Check astrological prediction 18 october rashifal for Aries Taurus Gemini Cancer other zodiac signs

राशिफल Video: कर्क राशि को व्यवसाय में मिलेगा लाभ,पढ़ें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 18 अक्टूबर का दिन

ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में उच्च के चन्द्रमा चल रहे हैं। मिथुन राशि में राहु चल रहे हैं। कन्या राशि में मंगल। सूर्य कन्या राशि से नीच के होकर तुला राशि में गोचर में जा चुके हैं। तुला राशि में...

राशिफल Video: कर्क राशि को व्यवसाय में मिलेगा लाभ,पढ़ें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 18 अक्टूबर का दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरFri, 18 Oct 2019 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में उच्च के चन्द्रमा चल रहे हैं। मिथुन राशि में राहु चल रहे हैं। कन्या राशि में मंगल। सूर्य कन्या राशि से नीच के होकर तुला राशि में गोचर में जा चुके हैं। तुला राशि में स्वग्रही शुक्र और बुध पहले से मौजूद हैं। वृश्चिक राशि में गुरु का गोचर चल रहा है। शनि और केतु धनु राशि में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-कुटुम्ब में वृ़द्धि का योग है। धनागम हो रहा है। सधी हुई वाणी का प्रयोग करेंगे।
नकारात्मक-कुटुम्बीजनों से उलझन की आशंका है।
प्रेम-जीवनसाथी की स्थिति ठीक नहीं है। जीवनसाथी और प्रेमी-प्रेमिका से रिश्तों में सूखापन महसूस करेंगे।
व्यवसाय-ठीक स्थिति चल रही है।
सेहत-स्थिति थोड़ी बेहतर होगी।
उपाय-किसी सफेद वस्तु का दान करें।


वृषभ-
सकारात्मक-शत्रु पक्ष में आपका दबदबा हो जाएगा। आपकी उर्जा शक्ति बढ़ी हुई है। हर दृष्टि से बढ़िया समय है।
नकारात्मक-भावुक बने रहेंगे।
प्रेम-प्रेम प्रसंग में अच्छा समय चल रहा है। कोई समस्या नहीं है।
व्यवसाय-व्यवसायिक, व्यापारिक हर दृष्टि से अच्छा समय है।
सेहत-शारीरिक, मानसिक दृष्टि से अच्छा समय है।
उपाय-कोई सफेद वस्तु पास रखें।
मिथुन-
सकारात्मक-हर दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है।
नकारात्मक-अनजाना भय सताएगा। मन परेशान रहेगा आपका।
प्रेम-अच्छी स्थिति है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति चल रही है।
सेहत-शारीरिक तापमान बढ़ सकता है।
उपाय-कोई हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-
सकारात्मक-आर्थिक लाभ दिखाई दे रहा है। घर में भी अच्छी स्थिति है। कोई समस्या नहीं है। हर दृष्टिकोण से बहुत अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-साझेदारी में उलझन हो सकती है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-नेत्र विकार की आशंका है। सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।
उपाय-हरी वस्तु दान करें।
सिंह-
सकारात्मक-कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। पराक्रमी बने रहेंगे। हर तरह के लोग साथ दे रहे हैं।
नकारात्मक-कठोर भाषा के इस्तेमाल से बचें।
प्रेम-उलझन भरा समय है।
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-मध्यम
उपाय-सूर्य को जल दें।
कन्या-
सकारात्मक-आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। सरकारी तंत्र करीब आ रहा है। यदि आप नौकरी-चाकरी ढूंढ रहे हैं। कुछ लम्बित है तो लाभ होगा। भाग्यवश कोई काम बन सकता है।
नकारात्मक-शारीरिक तापमान बढ़ सकता है। चिढ़चिढ़ापन काबू में रखें।
प्रेम-मध्यम
व्यवसाय-ठीकठाक
सेहत-चिढ़चिढ़ापन बना रहेगा।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।
तुला-
सकारात्मक-अंत में सब कुछ सकारात्मक होगा। आय भाव का स्वामी लग्न में आया है। आय बढ़ेगी। अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-आपकी राशि में अभी-अभी सूर्य का प्रवेश हुआ है। शारीरिक तापमान, चिढ़चिढ़ापन बढ़ सकता है। सरकारी तंत्र का व्यवहार आपको समझ नहीं आएगा। भ्रम की स्थिति बनेगी। अष्टम भाव में चंद्रमा होने के नाते आज के दिन बचकर चलना जरूरी है। शारीरिक-मानसिक परेशानी हो सकती है।
प्रेम-प्रेम में खारापन रहेगा।
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-मध्यम
उपाय-सूर्य को जल दें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-दिमाग काम करेगा।
नकारात्मक-सरकारी तंत्र के कोपभाजन हो सकते हैं। आपसे सम्बन्धित राजनीतिज्ञ आपसे दूरी बना सकते हैं। आप उनके भी कोपभाजन के शिकार हो सकते हैं।
प्रेम-नवप्रेम का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति बनेगी।
सेहत-मध्यम
उपाय-सूर्य को जल दें।
धनु-
सकारात्मक-जीवन की परिस्थितियों में सुधार शुरू हो चुका है। सरकारी तंत्र आपके पक्ष में आएगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अच्छी स्थिति दिखने लगेगी। चंद्रमा की स्थिति पक्ष में आ रही है। विरोधी परास्त होंगे। शत्रु पर भारी पड़ेंगे।
नकारात्मक-अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-प्रेमी-प्रेमिका से दूरी सम्भव।
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-मध्यम
उपाय-नीली वस्तु का दान करें।
मकर-
सकारात्मक-आप सरकारी तंत्र के कोपभाजन के जो शिकार थे उसमें सुधार होगा। उर्जा का स्तर धीरे-धीरे बढ़ेगा।
नकारात्मक-भावुक बने रहेंगे। नियंत्रण रखना जरूरी है। कोई समस्या नहीं है। उर्जा का स्तर घटा हुआ है।
प्रेम-अच्छी स्थिति रहेगी।
व्यवसाय-लाभ में रहेंगे।
सेहत-मध्यम
उपाय-नीली वस्तु पास रखें।
कुंभ-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। मां के स्वास्थ्य में लाभ होगा। घर में उत्सव का माहौल बनेगा।
नकारात्मक-गृहकलह की स्थिति रहेगी। इस पर नियंत्रण रखिए।
प्रेम-ठीकठाक
व्यवसाय-लाभ की स्थिति रहेगी।
सेहत-शारीरिक उर्जा बनी रहेगी।
उपाय-नीली वस्तु पास रखें।
मीन-
सकारात्मक-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। जो सोचा है उसे धीरे-धीरे अमल में लाना शुरू कर दीजिए। बुद्धि पराक्रम के भाव में चला गया है। आप बुद्धि से पराक्रम और पराक्रम से बुद्धि का इस्तेमाल कर रहे हैं।
नकारात्मक-अक्रामकता बनी रहेगी। नुकसान हो सकता है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति में रहेंगे।
सेहत-ठीकठाक
उपाय-शिवजी को जल दें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें