ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope Today 15 September 2019 Check astrological prediction rashifal for Aries Taurus Gemini Cancer other zodiac signs

राशिफल Video: आज रोग, ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे तुला राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका 15 सितंबर का दिन

ग्रहों की स्थिति- राहु मिथुन में हैं। सूर्य और मंगल सिंह राशि में हैं। बुध और शुक्र कन्या राशि में। वृश्चिक में गुरु विद्यमान हैं। शनि-केतु धनु राशि में हैं। कुंभ में चन्द्रमा का गोचर चल रहा...

राशिफल Video: आज रोग, ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे तुला राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका 15 सितंबर का दिन
पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरSun, 15 Sep 2019 09:54 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- राहु मिथुन में हैं। सूर्य और मंगल सिंह राशि में हैं। बुध और शुक्र कन्या राशि में। वृश्चिक में गुरु विद्यमान हैं। शनि-केतु धनु राशि में हैं। कुंभ में चन्द्रमा का गोचर चल रहा है।

राशिफल-

मेष- अकारण चिंतित बने रहेंगे। परेशानी, खर्च की अधिकता, नेत्र विकार, सिरदर्द आदि दिक्कतें हो सकती हैं।

वृषभ- रुका धन वापस होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन मिलेगा। अच्छी स्थिति चल रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुन- कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। नौकरी-चाकरी में इजाफा, पैतृक सम्पत्ति में लाभ की स्थिति बन रही है।

कर्क- भाग्यवश कोई काम बनेगा। धर्म-कर्म में भाग लेंगे। जीवन में शुभता आएगी।

सिंह- स्थिति थोड़ी गड़बड़ है। चोट-चपेट लग सकता है। मन उदास हो सकता है। एनर्जी की कमी होगी। थोड़ी अशुभता दिख रही है।

कन्या- जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका का मेल हो सकता है। पति-पत्नी की अनबन दूर होगी। व्यवसायिक लाभ के संकेत हैं।

तुला- रोग, ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे। एनर्जी लेवल पर थोड़ा काम करने की जरूरत है। थोड़ा अपने को रोकना चाहिए। बहुत उत्तेजित होने की आवश्यकता नहीं है।

वृश्चिक- स्थिति थोड़ी भावुकता भरी है। भावुक बने रहेंगे। थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें।

धनु- अच्छी स्थिति है। कोई समस्या नहीं है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। घरेलू तू-तू, मैं-मैं से बचिएगा।
मकर-पराक्रमी बने रहेंगे। जो सोचा है आपने उसे कार्यरूप दें। काम बन जाएगा। रिजल्ट मिलेगा।

कुंभ- वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। थोड़ा बचकर पार करें। पंूजी निवेश अभी रोकिएगा।

मीन- निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता आपमें आ गई है। पंचमेश लग्न में आ गए हैं। बच्चों का साथ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। प्रेम का संचार होगा। अच्छा समय चल रहा है।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर  
  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें