ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope Today 15 october 2019 Check astrological prediction 15 october rashifal for Aries Taurus Gemini Cancer other zodiac signs

राशिफल Video: कर्क को मिलेगा भाग्य का साथ तो कन्या को लेना होगा सूझबूझ से काम, पढ़ें 15 अक्टूबर का राशिफल

ग्रहों की स्थिति: मिथुन में राहु हैं। कन्या में सूर्य और मंगल। बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। वृश्चिक में गुरु हैं। शनि और केतु धनु राशि में हैं। मेष राशि में चन्द्रमा...

राशिफल Video: कर्क को मिलेगा भाग्य का साथ तो कन्या को लेना होगा सूझबूझ से काम, पढ़ें 15 अक्टूबर का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरTue, 15 Oct 2019 01:02 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति: मिथुन में राहु हैं। कन्या में सूर्य और मंगल। बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। वृश्चिक में गुरु हैं। शनि और केतु धनु राशि में हैं। मेष राशि में चन्द्रमा हैं।

राशिफल-

मेष-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। मां से समीपता बढ़ेगी। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कद बढ़ेगा।
नकारात्मक-शत्रु पक्ष से थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे।
प्रेम-मध्यम
व्यवसाय-ठीक-ठाक
सेहत-मध्यम
उपाय-लाल रंग की कोई वस्तु पास रखें।

वृषभ-
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी।
नकारात्मक-मानसिक परेशानी, सिरदर्द, नेत्रविकार की आशंका है। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। बच्चों की सेहत से भी परेशानी हो सकती है।
प्रेम-अच्छा रहेगा।
व्यवसाय-ठीक ठाक
सेहत-आपकी सेहत ठीक रहेगी।
उपाय-सफेद रंग की कोई वस्तु पास रखें।

मिथुन-
सकारात्मक-रुका धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत मिलेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता बनी रहेगी।
प्रेम-प्रेम प्रसंग परवान चढ़ेगा। नवप्रेम का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
व्यवसाय-अच्छा है।
सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय-हरे रंग की कोई वस्तु पास रखें।

कर्क-
सकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिल सकता है। प्रमोशन की भी सम्भावना है। पराक्रम से लाभ मिलेगा।
नकारात्मक-साझेदारी में परेशानी के संकेत हैं।
प्रेम-अच्छा रहेगा।
व्यवसाय-ठीक ठाक है।
सेहत-सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।
उपाय-क्रीम कलर की कोई वस्तु पास रखें।

सिंह-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। 
नकारात्मक-वाणी की कठोरता से बचें।
प्रेम-बेहतर रहेगा
व्यवसाय-अच्छा है।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-रानी कलर की कोई वस्तु पास रखें।

कन्या-
सकारात्मक-सूझबूझ से काम लेंगे।
नकारात्मक-चिढ़चिढ़ापन अभी भी बना हुआ है। चोट-चपेट लग सकता है। अचानक किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नुकसान हो सकता है।
प्रेम-बेहतर है।
व्यवसाय-ठीक ठाक
सेहत-ठीक ठाक रहेगी।
उपाय-हरे रंग की वस्तु पास रखें।

तुला-
सकारात्मक- सौम्यता बढ़ रही है। आपका कद बढ़ रहा है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। विरोधी परास्त हो रहे हैं। वाणी सधी हुई है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता बनी रहेगी।
प्रेम-अच्छा है।
व्यवसाय-ठीक ठाक है।
सेहत-सुधार होगा
उपाय-सफेद रंग की कोई वस्तु पास रखें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-लिखने-पढ़ने, ज्ञानार्जन के लिए अच्छा समय है।
नकारात्मक-भावुकता से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल टाल दें।
प्रेम-अच्छा समय है।
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-ठीकठाक रहेगी
उपाय-लाल रंग की कोई वस्तु पास रखें।

धनु-
सकारात्मक-अच्छे दिनों की तरफ जा रहे हैं।
नकारात्मक-भावनाओं पर काबू पाने की जरूरत है। महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें। तू-तू, मैं-मैं से बचें।
प्रेम-मध्यम
व्यवसाय-अच्छे की तरफ
सेहत-ठीकठाक
उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

मकर-
सकारात्मक-शासन सत्ता से लाभ मिलेगा। 
नकारात्मक-घर में थोड़ी कलह की आशंका है।
प्रेम-पहले से बेहतर
व्यवसाय-बेहतर रहेगा
सेहत-ठीकठाक
उपाय-नीली वस्तु पास रखें।

कुंभ-
सकारात्मक-पराक्रमी बने हुए हैं। यह लाभ दिलाएगा। भाइयों-मित्रों सबका सहयोग मिलेगा। सब मिलकर आपको सफलता की ओर ले जाएंगे।
नकारात्मक-भावुक बनें रहेंगे
प्रेम-पहले से बेहतर
व्यवसाय-अच्छा है।
सेहत-बेहतर है।
उपाय-नीली वस्तु पास रखें।

मीन-
सकारात्मक-भाग्य साथ देगा।
नकारात्मक-कुटुम्बीजनों से नहीं उलझें। जहां जितनी जरूरत है उतना ही करें।पूंजी निवेश फिलहाल टाल दें।
प्रेम-ठीकठाक रहेगा।
व्यवसाय-ठीकठाक रहेगा।
सेहत-अच्छी है।
उपाय-पीले रंग की कोई वस्तु पास रखें।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें