वृषभ राशि वालों को रोजगार में मिलेगी तरक्की, पढ़ें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 14 नवम्बर 2019 का दिन
ग्रहों की स्थिति-उच्च का चंद्रमा वृषभ राशि में। मिथुन राशि में राहु। तुला में सूर्य, मंगल और वक्री बुध। वृश्चिक में शुक्र। शनि, केतु और वृहस्पति धनु राशि में गोचर में चल रहे...
ग्रहों की स्थिति-उच्च का चंद्रमा वृषभ राशि में। मिथुन राशि में राहु। तुला में सूर्य, मंगल और वक्री बुध। वृश्चिक में शुक्र। शनि, केतु और वृहस्पति धनु राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक- कुटुम्बों में वृद्धि होगी। धन का आवक बना रहेगा। लिक्विड फंड में बढोत्तरी हो सकती है। अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-भावुक शब्दों से कुटुम्बों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-कार्यक्षेत्र में झगड़ा न करें।
सेहत-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।
वृषभ-
सकारात्मक-कद बढ़ेगा। सामाजिक, आर्थिक, सांसारिक सभी क्षेत्रों में। सराहे जाएंगे। नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो चाहेंगे वैसा होगा।
नकारात्मक-दिमागी चंचलता बनी रहेगी।
प्रेम-जीवन में प्रेम का संचार होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
व्यवसाय-रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सफेद वस्तु पास रखें।
मिथुन-
सकारात्मक-विवेक साथ देगा।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। मानसिक रूप से पीड़ित महसूस करेंगे। असहज महसूस करेंगे।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-पहले से बेहतर स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-काली मंदिर में सफेद वस्तुओं का दान करें।
कर्क-
सकारात्मक- धन का आवक बना रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक-चोट चपेट लग सकती है। घर में थोड़ा सूखा-सूखा महसूस करेंगे। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत- नेत्र विकार, सिरदर्द की आशंका है।
उपाय-हनुमानजी का दर्शन करें।
सिंह-
सकारात्मक-ऊर्जा का संचार हो रहा है। जिस काम में हाथ डालेंगे बन जायेगा। कानूनी रूप से सुदृढ़ दिख रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
नकारात्मक-मन में आपाधापी बनी रहेगी।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं।
कन्या-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा।
नकारात्मक-वाणी पर काबू रखें।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-रोजी रोजगार में तरक्की कर रहे हैं।
सेहत-अच्छे की तरफ।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।
तुला-
सकारात्मक- वाणी ठीक है आपकी। धन का आवक बना हुआ है।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं।
प्रेम-ठीक रहेगा।
व्यवसाय-पहले से बेहतर रहेगा।
सेहत-शारीरिक-मानसिक तापमान को काबू में रखें।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।
वृश्चिक-
सकारात्मक- एन्जॉय करेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे।
नकारात्मक-अक्रामकता बनी रहेगी।
प्रेम-पर्सनल लाइफ एन्जॉय करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के करीब आएंगे।
व्यवसाय-कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे।
सेहत-ठीक ठाक स्थिति है।
उपाय-भगवान विष्णु का दर्शन करें।
धनु-
सकारात्मक-शत्रु पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। किसी बुजुर्ग से लाभान्वित हो सकते हैं। शासन-सत्ता पक्ष का आशीर्वाद मिलने लगा है।
नकारात्मक-अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-धीरे-धीरे तरक्की कर रहे हैं।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-नीली वस्तुओं का दान करें।
मकर-
सकारात्मक-विद्यार्थियों-लेखकों के लिए अच्छा समय है। कुछ लिखना पढ़ना शुरू करना चाहते हैं तो कर लीजिए।
नकारात्मक-भावनाओं में आकर कोई निर्णय नहीं लीजियेगा।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-नीली वस्तु पास रखें।
कुंभ-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर की स्थिति ठीक है।
नकारात्मक-भावुक बने रहेंगे।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-अर्निंग हाउस बढ़ रहे हैं।
सेहत-ठीक ठाक रहेगी।
उपाय-बुजुर्गों की सेवा करें।
मीन-
सकारात्मक-बहुत बढ़िया समय है। जो सोचा है उसे निःसन्देह क्रियान्वित करें। 10 में से साढ़े सात का फल अभी मिलने लगेगा। 27 जनवरी के बाद बहुत अच्छी स्थिति हो जाएगी। अच्छे की शुरुआत हो चुकी है।
नकारात्मक-पिछली बातों को सोचकर परेशान होंगे।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक है।
सेहत-ठीक है।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर