ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope Today 13 September 2019 Check astrological prediction rashifal for Aries Taurus Gemini Cancer other zodiac signs

राशिफल Video: मकर वाले न दें किसी को उधार, बढ़ सकती है वृषभ राशि वालों की पैतृक संपत्ति, जानें कैसा रहेगा आपका 13 सितंबर का दिन

ग्रहों की स्थिति- राहु मिथुन राशि में हैं। सूर्य और मंगल सिंह राशि में। बुध और शुक्र कन्या राशि में हैं। वृश्चिक में गुरु विद्यमान हैं। शनि और केतु धनु में हैं। चन्द्रमा, कुंभ राशि गोचर में चल रहे...

राशिफल Video: मकर वाले न दें किसी को उधार, बढ़ सकती है वृषभ राशि वालों की पैतृक संपत्ति, जानें कैसा रहेगा आपका 13 सितंबर का दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरThu, 12 Sep 2019 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- राहु मिथुन राशि में हैं। सूर्य और मंगल सिंह राशि में। बुध और शुक्र कन्या राशि में हैं। वृश्चिक में गुरु विद्यमान हैं। शनि और केतु धनु में हैं। चन्द्रमा, कुंभ राशि गोचर में चल रहे हैं।

मेष- अच्छी स्थिति चल रही है। आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। चार चांद लगा हुआ है। शुभ समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ- पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। रोजी रोजगार में तरक्की मिल सकती है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन- धर्म-कर्म में भाग लेंगे। भाग्यवश कोई काम बनेगा। प्रतिष्ठा में कोई आंच न आए इसका ख्याल रखें।

कर्क- चोट-चपेट लगने का भय है। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। थोड़ा बचकर यह समय पार करने की जरूरत है।

सिंह- शादी ब्याह तय हो सकता है। रंगीन बने रहेंगे। अच्छी स्थिति चल रही है। धनार्जन होगा, व्यवसायिक लाभ के संकेत हैं। पति-पत्नी का साथ में अच्छा समय बीतेगा। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है।

कन्या- किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभान्वित हो सकते हैं। अच्छी स्थिति है। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। शत्रु पक्ष परास्त होगा।

तुला- भावनाओं में बहकर निर्णय नहीं लें। टिके रहें। कोई नया काम शुरू न करें। विद्यार्थियों, लेखकों के लिए अच्छा समय है।

वृश्चिक- भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। अच्छा समय है लेकिन घरेलू चीजों में न फंसें।

धनु- घोर पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम आपको सफलता भी दिलाएगा। आज का दिन बहुत शुभ है।

मकर- बस अभी रुपए-पैसे किसी को मत दीजिए। जुआ, सट्टा में पैसे नहीं लगाइए। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कुंभ- बहुत बढ़िया समय है। जिसकी जरूरत होगी वो उपलब्ध होगा। नायक-नायिका की भांति चमकेंगे।

मीन- कर्ज की स्थिति आ सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बेकार के पचड़ों में न पड़ें।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें