ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope Today 11 november 2019 Check astrological prediction 11 november rashifal for Aries Leo Libra and Aquarius and other zodiac signs

राशिफल 11 Nov: सिंह, तुला और कुंभ राशियों के लिए आया अच्छा समय, पढ़ें अन्य राशियों का भाग्य और देखें Video

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। तुला में सूर्य, मंगल और बुध हैं। मंगल तुला राशि में पहुंच चुके हैं। वृश्चिक में शुक्र हैं। धनु में शनि, केतु और गुरु हैं। चंद्रमा मेष राशि के हो चुके हैं।आगे...

राशिफल 11 Nov: सिंह, तुला और कुंभ राशियों के लिए आया अच्छा समय, पढ़ें अन्य राशियों का भाग्य और देखें Video
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुर Sun, 10 Nov 2019 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। तुला में सूर्य, मंगल और बुध हैं। मंगल तुला राशि में पहुंच चुके हैं। वृश्चिक में शुक्र हैं। धनु में शनि, केतु और गुरु हैं। चंद्रमा मेष राशि के हो चुके हैं।आगे देखिए सभी राशियों का राशिफल ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय के अनुसार

राशिफल 11 नवंबर 2019-
मेष-
सकारात्मक- भूमि,भवन, वाहन की खरीददारी का योग है। मॉ से समीपता होगी। सौम्यता बढ रही है।
नकारात्मक-असमंजस की स्थिति रहेगी।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय- लाभ की स्थिति रहेगी।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-
सकारात्मक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे।
नकारात्मक-अज्ञात चिंता, काल्पनिक भय सताएगा। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता हो सकती है।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन-
सकारात्मक-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई समस्या नहीं है।
नकारात्मक-मन सशंकित रहेगा।
प्रेम-ठीक ठाक रहेगा।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति में रहेगे।
सेहत-ठीक स्थिति में हैं।
उपाय-पीली वस्तु का दान करें।

कर्क-
सकारात्मक-पराक्रमी बने हुए हैं। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा हो रहा है।
नकारात्मक-घर की स्थिति में कोलाहल बना हुआ है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी को लेकर कुछ रोष, झगड़ा झंझट का संकेत है।
प्रेम-ठीकठाक स्थिति रहेगी।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-ठीक ठाक स्थिति रहेगी।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।

सिंह-
सकारात्मक-कार्यों को करने के लिए अच्छा समय आ चुका है। बड़ी अक्रामक गति से आगे बढ़ेंगे। निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। भाग्यवश कोई काम भी बनेगा। संतान पक्ष से कुछ लाभ मिल सकता है।
नकारात्मक-अपमान की स्थिति आ सकती है।
प्रेम-नवप्रेम का आगमन हो सकता है।
व्यवसाय- ठीकठाक रहेगा।
सेहत-मध्यम स्थिति रहेगी।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।

यहां आप वीडियो में भी राशिफल देख सकते हैं-


कन्या-
सकारात्मक-बहुत दिनों बाद अक्रामकता में कुछ कमी आ रही है। शासन सत्ता से नजदीकी होगी।
नकारात्मक-अब ध्यान देना है कि कुटुम्बीजन थोड़ा अक्रामक हो सकते हैं। आपको आराम से चलना है और चलेंगे भी।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-पहले से बेहतर रहेगी।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।

तुला-
सकारात्मक-रौब रहेगा। कोई समस्या नहीं है। आर्थिक स्थिति ठीक चल रही है।
नकारात्मक-शारीरिक तापमान बढ़ा हुआ रहेगा। इसे अहंकार में मत बदलने दीजिए।
प्रेम-अच्छी स्थिति है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-शारीरिक तापमान बढ़ा हुआ है।
उपाय-क्रीम कलर की कोई वस्तु पास रखें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-शत्रु शमन सम्भव है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
नकारात्मक-शत्रु उपद्रव कर सकते हैं।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-थोड़ी कमजोर स्थिति रह सकती है।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

धनु-
सकारात्मक- पहले से स्थिति सुधर रही है।
नकारात्मक-भावनाओं में बहकर निर्णय नहीं लें। तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है।
प्रेम-पहले से बेहतर है।
व्यवसाय-पहले से अच्छी स्थिति है।
सेहत-ठीक ठाक स्थिति है।
उपाय-नीली वस्तुओं का दान करें।

मकर-
सकारात्मक-घर की स्थिति ठीक है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता सम्भव है। कमजोर महसूस करेंगे।
प्रेम-ठीक ठाक रहेगा।
व्यवसाय-मध्यम से बेहतर की ओर।
सेहत-उर्जा में कमी।
उपाय-नीली वस्तु पास रखें।

कुंभ-
सकारात्मक-पराक्रम भाव मजबूत हुआ है। आपने जो डिजाइन किया है उसे लागू करें। अच्छी स्थिति रहेगी।
नकारात्मक-अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति की ओर जा रहे हैं।
सेहत-ठीक ठाक स्थिति है।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।

मीन-
सकारात्मक-किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।
नकारात्मक-आर्थिक जोखिम नहीं लीजिए। जो चल रहा है चलने दीजिए। पूंजी निवेश अभी नहीं करिएगा। कुटुम्बीजनों से नही उलझिएगा। वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-निरंतरता बनी रहेगी।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें