ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope This month September Rahu is changing the zodiac know which zodiac signs will cause Changes

इस महीने सितंबर में राहु कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानें राहु का ये परिवर्तन किन राशियों को देगा फायदा

सितंबर के महीने में राहु ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं।   23 सितंबर को राहु मिथुन राशि से निकलेंगे और वृष राशि में प्रवेश करेंगे। राहु का यह राशि परिवर्तन कई राशियों में उथल पुथल मचाने वाला है।...

इस महीने सितंबर में राहु कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानें राहु का ये परिवर्तन किन राशियों को देगा फायदा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 29 Aug 2020 01:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सितंबर के महीने में राहु ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं।   23 सितंबर को राहु मिथुन राशि से निकलेंगे और वृष राशि में प्रवेश करेंगे। राहु का यह राशि परिवर्तन कई राशियों में उथल पुथल मचाने वाला है। राहु की खराब दशा होने पर कोई काम नहीं बनता और व्यक्ति को मानसिक तनाव की समस्या रहती है। राहु अगर अच्छा हो तो यह आपको आकस्मिक ही लाभ दिलवाता है।  इसके राशि बदलने से जहां विभिन्न राशि वालों को फायदा होता है, तो कुछ को नुकसान भी होता है। आइए जानते हैं राहु का यह राशि परिवर्तन आपकी राशि के लिए क्या बदलाव लेकर आ रहा है।

Venus Transit 2020: 1 सितंबर को शुक्र ग्रह जाएंगे कर्क राशि में, जानें किन राशियों को होगा फायदा

मेष: मेष राशि  वालों के लिए यह परिवर्तन अच्छा होगा। इससे आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। 
वृष: वृष राशि वालो के लिए यह अच्छा नहीं है। आपके जीवन में पैसों की समस्या आएगी। इसके साथ ही घर में लड़ाई -झगड़ा बढ़ेगा।
मिथुन: मिथुन राशि वालों को मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। 
सिंह: सिंह राशि वालों के लिए यह परिणाम शुभ होगा। आर्थिक समस्या सुलझेगी। 
कन्या: कन्या राशि के लोगों को नौकरी में समस्याएं हो सकती हैं।
तुला: तुला राशि के लोगों के लिए थोड़ा कठिन समय रहेगा। 
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोग मानसिक सेहत का ध्यान रखें। पढ़ाई लिखाई में मन लगाएं।
धनु: आपके बिजनेस में नुकसान होने के योग है, ध्यान से कार्य करें। 
मकर: आपके दुश्मन इस समय आपसे ज्यादा प्रभावी रहेंगे। 
कुंभ: बच्चों का ध्यान रखें। परिवार में किसी भी मतभेद से बचें। 
मीन: परिवार वालों की सेहत का खास ध्यान रखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें