ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope Read your horoscope on November 28

राशिफल: पढ़ें 28 नवंबर का अपना राशिफल

राशिफल: पढ़ें 28 नवंबर का अपना राशिफल मेष राशि: परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपसी सहयोग बढेगा, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आय का स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। वृष राशि: क्रोध...

राशिफल: पढ़ें 28 नवंबर का अपना राशिफल
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीTue, 27 Nov 2018 03:01 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: पढ़ें 28 नवंबर का अपना राशिफल

मेष राशि: परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपसी सहयोग बढेगा, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आय का स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

वृष राशि: क्रोध एवं आवेश को अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। 

मिथुन राशि: वाणी में सौम्यता रहेगी। वाणी के प्रभाव से बिगड़े कार्य बनेंगें। नौकरी में इच्छा विरूद्ध कोई जिम्‍मेदारी मिल सकती है। यात्राओं में वृद्धि सम्भव है।

कर्क राशि: मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत्र रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कोई पुराने मित्र मिल सकते हैं। 

सिंह राशि: परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। 

कन्या राशि: दैनिक जीवन अव्यवस्थित रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान के प्रति रूझान बढ़ सकता है।

तुला राशि : क्रोध की अधिकता रहेगी। वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढे़गा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाइयों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि: पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरी से तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। 

धनु राशि: भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत्र विकसित हो सकते हैं। लेकिन खर्च भी बढ़ेगें। 

मकर राशि: कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ राशि; परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेंगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। 

मीन राशि: शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें