ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope rashiphal aaj ka rashiphal 24 April

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 24 अप्रैल का दिन

मेष मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।  वृष खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 24 अप्रैल का दिन
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीWed, 24 Apr 2019 07:12 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष

मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। 


वृष

खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 


मिथुन

मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। धनार्जन में व्यवधान आएंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। 


कर्क

आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। 


सिंह

आत्मविश्वास से तो लवरेज रहेंगें, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। 


कन्या

राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। 


तुला

आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 


वृश्चिक
24 अप्रैल 2019
पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भवन या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। 


धनु

मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। 


मकर

परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 


कुंभ

मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। 


मीन

धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। परिवार के साथ यात्रा या देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें