ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope rashifal future predictions unlucky zodiac signs till 24 april 2022 Astrology in Hindi

इन राशि वालों को 24 अप्रैल तक रहना होगा सावधान, अपना रखें विशेष ध्यान

horoscope rashifal future predictions : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को श

इन राशि वालों को 24 अप्रैल तक रहना होगा सावधान, अपना रखें विशेष ध्यान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 20 Apr 2022 12:52 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाले 5 दिनों तक कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं 24 अप्रैल तक किन राशि वालों को सर्तक रहने की आवश्यकता है...

मेष राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी, आत्म संयत रहें, शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं, खर्चों में वृद्धि होगी। 

मिथुन राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें, आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।  

इन बर्थडेट वालों को आने वाले 5 दिनों तक रहना होगा सावधान, धन- हानि के योग

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी, शांत रहें। सुस्वाद खान-पान में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  संचित धन में कमी आएगी। वस्त्रों पर खर्चा बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी, खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे, आत्म विश्वास में कमी रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्चें बढ़ सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, परिवर्तन भी संभावित है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें