ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope rashifal december lucky rashi zodiac signs guru gochar rashi parivartan predictions

साल 2021 का अंत इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ और फलदायी, गुरु कृपा से बनेंगे सभी बिगड़े काम

ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु  बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा...

साल 2021 का अंत इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ और फलदायी, गुरु कृपा से बनेंगे सभी बिगड़े काम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 17 Dec 2021 05:37 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु  बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। इस समय देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। साल 2021 के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल 2021 का अंत कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं साल 2021 के शेष दिनों में किन राशियों पर रहेगी गुरु कृपा...

मेष राशि

  • शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • धन- लाभ होगा।
  • आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

16 दिसंबर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, खूब करेंगे तरक्की, देखें क्या आपके भी शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन

मिथुन राशि

  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय वरदान के समान है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • खूब मान- सम्मान मिलेगा।
  • पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों के लिए समय बेहद फलदायी रहने वाला है।
  • नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहेगा।
  • वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • धन- लाभ होगा।
  • कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

बदल गया है इन 5 राशियों का भाग्य, 29 दिसंबर तक बरसेगी बुध देव की कृपा, देखें क्या आपकी राशि भी है शामिल

वृश्चिक राशि

  • धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

Love Horoscope 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक की लव लाइफ में होंगे बड़े बदलाव, इन राशि वालों के घर बज सकती है शहनाई, पढ़ें 2022 का लव राशिफल

सिंह राशि

  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
  • यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें