ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope of today

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपका 10 जनवरी का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 09 Jan 2018 01:53 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपका 10 जनवरी का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपका 10 जनवरी का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में भी भागदौड़ की स्थिति रहेगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक थकान हावी हो सकती है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से बचें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में नई खुशियां आएंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आपके कार्य को सराहना मिलेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम हो तो फिलहाल टाल दें।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र में आप सकारात्मकता बनाए रखें। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।