ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope of 3 june 2017 zodiac wise,

राशिफल: पढ़ें 3 जून को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: पढ़ें तीन जून को क्या कहते हैं आपके सितारे

Meenakshi.naiduपं.राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीFri, 02 Jun 2017 07:48 PM

मेष

मेष1 / 12

दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। शिक्षा में व्‍यवधान आ सकते हैं।

वृष

वृष2 / 12

माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आरामतलबी बढ़ेगी। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्‍मान बढ़ेगा।

मिथुन

मिथुन3 / 12

किसी मित्र के सहयोग से सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। शासन सत्‍ता का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन शासकीय कार्यों में बाधा आ सकती है। 

कर्क

कर्क4 / 12

धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता रहेगी। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। किसी विवाद में कानूनी मामलों से बचने का प्रयास करें। 

सिंह

सिंह5 / 12

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से धनार्जन हो सकता है। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। 

कन्या

कन्या6 / 12

परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ेंगी। मान-साम्‍मान में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्‍थान परिवर्तन भी संभव है।

तुला

तुला7 / 12

परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक8 / 12

धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक समस्‍या परेशान कर सकती हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में यश की प्राप्‍ति होगी। 

धनु

धनु9 / 12

आत्‍मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिडापन रहेगा। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ेगी। मित्रों एवं परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर

मकर10 / 12

परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ

कुंभ11 / 12

आत्‍मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन नदी या जलाशय में स्नान से बचें। 

मीन

मीन12 / 12

संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्‍मान में वृद्धि हो सकती है।