ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope of 28th february 2019 aaj ka rashiphal of today

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 28 फरवरी 2019 का दिन

राशिफल: जानें सितारों के मुताबिक कैसा रहेगा आपका 28 फरवरी का दिन मेष- क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 28 फरवरी 2019 का दिन
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीThu, 28 Feb 2019 09:47 AM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: जानें सितारों के मुताबिक कैसा रहेगा आपका 28 फरवरी का दिन

मेष- क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

वृष- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। सन्तान को कष्ट होगा।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।

सिंह- नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या- मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक- वाणी में सौम्यता रहेगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

धनु- माता-पिता के सुख में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मकर- कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

कुंभ- अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। 

मीन- वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें