राशिफल 7 अक्टूबर : राहु और चंद्रमा वृषभ राशि में, बना रहे हैं ग्रहण योग, धनु राशि वाले आज रोग,ऋण,शत्रु पर भारी पड़ेंगे, जाने अन्य राशियों के बारे में
ग्रहों की स्थिति-राहु और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं। डेढ़ वर्षों तक चंद्रमा उच्च के नहीं हो पाएंगे। जबकि अपने घर में आएंगे वहां राहु बैठे रहेंगे जो ग्रहण योग का निर्माण कर देंगे। शुक्र सिंह...
ग्रहों की स्थिति-राहु और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं। डेढ़ वर्षों तक चंद्रमा उच्च के नहीं हो पाएंगे। जबकि अपने घर में आएंगे वहां राहु बैठे रहेंगे जो ग्रहण योग का निर्माण कर देंगे। शुक्र सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध तुला राशि में, गुरु धनु राशि में, शनि मकर राशि में हैं। मंगल वक्री होकर मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। मानसिक दबाव, निराशा वाला समय है। सबसे ज्यादा इस समय लोग मन से परेशान रहेंगे।
राशिफल-
मेष-लग्नेश के वक्री होने से बचाव पक्ष कमजोर है। इम्यून सिस्टम आपका सही नहीं चल रहा है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जो लोग भी मुख रोग से परेशान हैं वे थोड़ा संजीदा हो जाएं। प्रेम,व्यापार ठीक चलता रहेगा। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ-नकारात्मक उर्जा का संचार होगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम-व्यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मिथुन-नेत्र विकार और सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। बाहरी लोगों से थोड़ी सावधानी बरतें। पार्टनरशिप न करें। बाकी आप ठीक चल रहे हैं। प्रेम, व्यापार चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-आर्थिक मामले तो सुलझेंगे लेकिन इसके स्रोत पर ध्यान देने की जरूरत है। खराब स्रोत से पैसे आएंगे तो आप फंस सकते हैं। इसका जरूर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम सही नहीं चल रहा है। बहुत ध्यान देने की जरूरत है।