राशिफल 16 मई: मेष राशिवालों शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा, मकर केे लिए आर्थिक लाभ केे संकेत, देखें अन्य राशियों के बारे में
ज्योषिताचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय के अनुसार,ग्रहों की स्थिति- सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहां पर पहले से बुध और वक्री शुक्र बैठे हैं। राहु मिथुन राशि में हैं।...
ज्योषिताचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय के अनुसार,ग्रहों की स्थिति- सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहां पर पहले से बुध और वक्री शुक्र बैठे हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। शनि और गुरु दोनों वक्री होकर मकर राशि में बैठे हैं। चंद्रमा और मंगल कुंभ राशि में बैठे हैं। ग्रहों की स्थिति जो सूर्य मेष राशि में उच्च के चल रहे थे वो अब उच्च राशि के नहीं रहे। यह पहले से खराब स्थिति है। शुक्र वक्री हैं वहां पर। शुक्र की स्थिति ठीक नहीं है। गुरु और शनि की स्थिति ठीक नहीं है। कुल मिलाकर हमारे जनमानस की स्थिति अभी ठीक नहीं है। बहुत बचकर,ध्यान देकर चलना होगा। शनि और गुरु वक्री हैं। शुक्र जो मनोरंजन, व्यवसाय, ग्लैमर, पति-पत्नी के सम्बन्धों का ग्रह है वो भी वक्री चल रहा है। कुल मिलाकर यह बहुत बचकर चलने का समय है।
राशिफल-
मेष- शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। राजसत्ता पक्ष के करीब होते दिख रहे हैं। प्रेम से धन की प्राप्ति, संतान से धन की प्राप्ति, स्वास्थ्य में सुधार, व्यापार में सुधार और प्रेम की स्थिति अच्छी है। कुल मिलाकर अच्छा है। कोई जोखिम नहीं है लेकिन फिर भी कोई रिस्क न लें। लाल वस्तु पास रखें। सूर्यदेव को जल देना न भूलें।
वृषभ- राजसत्ता पक्ष से जो जोखिम मिल रहा था उससे उबर चुके हैं। स्वयं रौबदार स्थिति में आ चुके हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक तापमान बढ़ सकता है। बुखार आदि की शिकायत मिल सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से अच्छे चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें। ताम्रपात्र का दान करें।
मिथुन- शासन सत्ता पक्ष का असहयोग दिख रहा है। सरकारी गाज गिर सकती है। किसी प्रकार का कोई जोखिम न लीजिएगा। शारीरिक, आर्थिक, मानसिक कोई जोखिम लेने लायक नहीं है। बहुत बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें। ताम्रपात्र दान करें।
कर्क- अच्छी स्थिति नहीं है। चोट लग सकती है। तबीयत खराब हो सकती है। प्रेम, स्वास्थ और व्यवसाय तीनों मध्यम है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह- जीवनसाथी के सहयोग से कुछ काम बनेगा। शारीरिक स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति में कुछ अच्छा हो सकता है। प्रेम की स्थिति अभी अच्छी नहीं है। बहुत बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- थोड़ा डिस्टर्ब फील करेंगे। स्वास्थ्य और शत्रुओं से लेकिन कोई कुछ कर नहीं पाएगा। आप आगे बढ़ जाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें। शनिदेव की अराधना करें।
तुला- बहुत डिस्टर्ब सा रहेंगे। बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। शासन सत्ता पक्ष्ा का साथ मिलेगा लेकिन कुछ नुकसान की भी आशंका है। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करें।
वृश्चिक- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में बहुत सोच समझकर आगे बढ़ें अन्यथा समस्या हो सकती है। घर में कलह के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखें। नीली वस्तु का दान करें। स्वास्थ्य, व्यापार मध्यम और प्रेम की स्थिति भी बहुत मध्यम है। बचकर पार करें।
धनु-शारीरिक स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। प्रेम की स्थिति थोड़ी अच्छी कही जाएगी। व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। थोड़ा बचकर पार करें। मध्यम समय अभी चल रहा है। आपके लिए जो पांच नवम्बर से पहले की स्थिति थी वही दिख रही है। बहुत बचकर पार करें। लाल वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु का मानसिक रूप से प्रणाम करें। अच्छा होगा।
मकर-धनागमन होता रहेगा। कुटुम्बीजनों में बढ़ोत्तरी सम्भव है। प्रेम, स्वास्थ्य, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।
कुंभ-लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। कुछ अच्छा हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान रखें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु दान करें। बजरंग बली को प्रणाम करें।
मीन-अभी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। खर्चे हो सकते हैं। मन अकारण चिंतित रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ चिंता का कारण हो सकता है। प्रेम में दूरी रहेगी। स्वास्थ्य भी मध्यम है। भगवान विष्णु को मानसिक रूप से प्रणाम करें। अच्छा होगा।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।