ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope in hindi Aaj ka Rashifal Rashifal 2018 24th november 2018

राशिफल: 24 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: 24 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे मेष-वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। लेकिन बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। सन्तान को कष्ट होगा।  वृष-मन में...

राशिफल: 24 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीFri, 23 Nov 2018 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: 24 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष-वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। लेकिन बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। सन्तान को कष्ट होगा। 

वृष-मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है।

मिथुन-मन अशान्त रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक परेशानी हो सकती हैं। 

वीडियो में देखें अपना राशिफल-

 

कर्क-आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 

सिंह-क्रोध की अधिकता हो सकती है। आत्मसंयत रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। 

कन्या-मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 

तुला-आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। 

वृश्चिक-अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। 

धनु-नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेगें। 

मकर-मन अशान्त रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है। बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सानिध्य मिलेगा। 

कुंभ-परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता एवं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परन्तु पिता का सहयोग मिलेगा। 

मीन-कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम के अनुसार सफलता संदिग्ध है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें