ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope horoscope todays horoscope rashiphal May 24

राशिफल: जानें क्या कहते हैं 24 मई को आपके सितारे

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 24 मई का दिन मेष- कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते...

राशिफल: जानें क्या कहते हैं 24 मई को आपके सितारे
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीThu, 23 May 2019 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 24 मई का दिन

मेष- कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। 

मिथुन- मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। 

सिंह- मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। कला एवं संगीत से सम्बन्धित कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या- मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी आत्म संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। 

तुला- पिता का सानिध्य मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खान-पान के प्रति समान रहेगा। 

धनु- घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव व सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर- मानसिक समस्याओं में कमी आयेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के कार्यक्रम बन सकते हैं।

कुंभ- कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन- मानसिक शान्ति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें