ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope horoscope todays horoscope rashiphal 26 May

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 26 मई का दिन

राशिफल: जानें क्या कहते हैं 25 मई को आपके सितारे मेष- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है।  वृष- आत्मविश्वास में कमी आयेगी।...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 26 मई का दिन
पं.राघवेन्द्र शर्माSat, 25 May 2019 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: जानें क्या कहते हैं 25 मई को आपके सितारे

मेष- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 

वृष- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। 

मिथुन-  किसी मित्र से पुनः सम्पर्क बन सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु कठिनाइयां भी आ सकती है।

सिंह- मन और स्वभाव में उतार चढ़ाव के भाव रहेंगे। बातचीत में भी संयत रहें। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। 

कन्या- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु क्रोध के अतिरेक से बचें। माता से मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला- मानसिक शान्ति रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। 

धनु- आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मकर- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कुंभ- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

मीन- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। सन्तान को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें