ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope horoscope todays horoscope rashiphal 25 May

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 25 मई का दिन

राशिफल: जानें क्या कहते हैं 25 मई को आपके सितारे मेष- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वृष- मन अशान्त रहेगा। मन...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 25 मई का दिन
पं.राघवेन्द्र शर्मा,नई दिल्लीFri, 24 May 2019 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: जानें क्या कहते हैं 25 मई को आपके सितारे

मेष- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष- मन अशान्त रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकत रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय भी बढ़ सकती है। 

मिथुन- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कुछ मामलों में वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। 

कर्क- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। 

सिंह- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेगें, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कन्या- नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला- परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। 

धनु- मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मत भेंट हो सकते हैं। 

मकर- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। 

मीन- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शिक्षा के लिए विदेश यात्रा सम्भव है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें