Aaj Ka Rashifal : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज की लकी राशियां
horoscope Aaj Ka Rashifal 12 february राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, चंद्रमा और केतु तुला राशि में,सूर्य और बुध मकर राशि में, शनि और शुक्र कुंभ राशि में, गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

इस खबर को सुनें
राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, चंद्रमा और केतु तुला राशि में,सूर्य और बुध मकर राशि में, शनि और शुक्र कुंभ राशि में, गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष - जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी तरीके से उनके स्वास्थ्य को लेकर रिस्क मत लीजिएगा। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दीजिए। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम गति से आगे बढ़ती रहेगी। व्यापार आपका सही चलता रहेगा और शुभ कार्यों में खर्च थोड़ा मन को परेशान करेगा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ संकेत दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन - भावनाओं पर काबू रखिएगा। प्रेम में तू तू मैं मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर चलिएगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क - स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ संकेत दिख रहा है। भूमि की खरीदारी में प्रॉब्लम दिख रही है। काली मंदिर में सफेद वस्तु का दान करना अच्छा होगा।
सिंह - स्वास्थ्य प्रभावित है। कंधे से लेकर सिर के नीचे तक कुछ प्रॉब्लम हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कन्या - मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुंबों में अनबन हो सकती है। धन आने का संकेत है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान मध्यम है और व्यापार लगभग ठीक चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
तुला - स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत हैं। घाव फोड़े इत्यादि से बचिए। कहीं छोटा मोटा कट वगैरह न लगे, इस बात का ध्यान रखिए। काली जी के शरण में बन रहिए। शुभ होगा।
वृश्चिक- खर्च अधिक होना मन को परेशान करेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिर में दर्द हो सकता है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
धनु - आय में अचानक लाभ हो सकता है, लेकिन आय के मार्ग की समीक्षा जरूर करें। यात्रा में कष्ट संभव है। पुराने पैसे वापस आएंगे।
प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- कोर्ट कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। हार या जीत के लिए स्ट्रगल करना पड़ेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा मध्यम समय है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। अपने भी सीने में विकार संभव है। बाकी सब ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ - यात्रा में कष्ट, अपमानित होने का भय, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार लगभग ठीक चलेगा। सफेद वस्तु पास रखें।
मीन - चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं। , स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम है और व्यापार लगभग ठीक चलेगा। काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करना आपके लिए शुभ होगा।
