Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope 31 March: Aquarius zodiac sign people may have weak immune system and Sagittarius people should take care of their partner health know the condition of other zodiac signs
राशिफल 31 मार्च : कुंभ राशि का इम्‍यून सिस्‍टम हो सकता है कमजोर तो धनु को रखना होगा पार्टनर की सेहत का ध्यान, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 31 मार्च : कुंभ राशि का इम्‍यून सिस्‍टम हो सकता है कमजोर तो धनु को रखना होगा पार्टनर की सेहत का ध्यान, जानें अन्य राशियों का हाल

संक्षेप:

ग्रहों की स्थिति-शुक्र वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग का निर्माण हो चुका है। इस पर अच्‍छे ढंग से ध्‍यान देने की जरूरत है। केतु धनु राशि में है। मंगल, शनि और गुरु बैठे हुए हैं...

Mar 30, 2020 08:28 pm ISTManju Mamgain ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

ग्रहों की स्थिति-शुक्र वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग का निर्माण हो चुका है। इस पर अच्‍छे ढंग से ध्‍यान देने की जरूरत है। केतु धनु राशि में है। मंगल, शनि और गुरु बैठे हुए हैं मकर राशि में। बुध कुंभ राशि में हैं और मीन राशि में सूर्य का गोचर चल रहा है। ग्रहों की स्थिति ध्‍यान देने वाली है। बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं कही जाएगी आम जनमानस के लिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी के लिए जरूरी है कि ठीक ढंग से ध्‍यान देकर चलें। यह अत्‍यंत आवश्‍यक हो गया है। सारे ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ऐसी मानकर चलिए कि किसी पर भी इनका प्रकोप पड़ सकता है क्‍योंकि सूर्य और चंद्रमा दोनों की स्थिति ठीक नहीं है। बस कुछ दिनों की बात है। आगे जल्‍द ही वह समय आएगा जब सब चीजें ठीक हो जाएंगी।

राशिफल-
मेष-

ठीक स्थिति है। कोई बड़ी समस्‍या नहीं है। लेकिन फिर भी अपने इम्‍यून सिस्‍टम पर नहीं अपने एहतियात पर भरोसा रखिए। स्‍वयं पर बहुत ध्‍यान दीजिए। सब ठीक होगा लेकिन सतर्कता जरूर बरतनी है। लाल वस्‍तु पास रखिए। किसी भी प्रकार की काली वस्‍तु को दान के लिए निकालें। प्रेम की स्थिति नहीं ठीक है। अपने प्रियजनों का भी ध्‍यान रखिए। व्‍यवसायिक स्थिति आगे बहुत अच्‍छी हो जाएगी। फिलहाल इस बारे में मत सोचिए।

वृषभ-
शुक्र लग्‍न में है। यह अच्‍छी स्थिति है। इम्‍यून पॉवर फिलहाल बिल्‍कुल ठीक है। फिर भी ध्‍यान दें। कुटुम्‍बों की स्थिति ठीक नहीं है। अपने स्‍वजनों पर ध्‍यान दें कि उन्‍हें कुछ न हो। स्‍वयं भी ठीक रहें अपनों को भी ठीक रखें। एहतियात बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम से अच्‍छे की तरफ। रुपए पैसे का जुगाड़ होता रहेगा। कहीं भी कोई निवेश मत करिएगा। प्रेम की स्थिति ठीक चल रही है। मां काली को मन में प्रणाम करें। इस समय मंदिर जाने की जरूरत नहीं है।

मिथुन-
बहुत बचकर चलिए। आपके लग्‍न में ग्रहण योग बन रहा है। बाकी जो भी स्थि‍ति है। जो चाहेंगे उसकी व्‍यवस्‍था हो जाएगी। लेकिन बहुत ध्‍यान रखिए अपना। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर पूरा ध्‍यान दीजिए। उदर रोग, मन की बेचैनी आदि से परेशान हो सकते हैं। काली वस्‍तु पास रखें। सफेद वस्‍तु किसी को दान दें बहुत एहतियात बरतते हुए। प्रेम की स्थिति ठीक है। आर्थिक स्थिति को लेकर घबड़ाने की आवश्‍यकता नहीं है।

कर्क-
बहुत सावधानीपूर्वक चलिए। किसी प्रकार का स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कोई रिस्‍क लेने की जरूरत नहीं है। पूरी तरह लॉकडाउन में रहिए। अपने भी ठीक रहिए। अपने परिवार, पड़ोसियों को भी ठीक रखिए। लाइफ पार्टनर से न उलझिए। किसी व्‍यवसायिक मामले को मत उठाइए। सेहत पर ध्‍यान दीजिए। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिख रहा है। मन में शिव का मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करते रहिए।

सिंह-
बहुत ध्‍यान देने की जरूरत है। बिल्‍कुल किसी चीज पर भरोसा न करिए। सिर्फ एहतियात बरतिए। सूर्यदेव को जल दें। सूर्यदेव को प्रणाम करें। अच्‍छा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यवसाय मध्‍यम है। मन ठीक रखिए। आगे सब ठीक होगा।

कन्‍या-
आपके दिमाग में कोई व्‍यवसायिक योजना आएगी जिसका आगे लाभ मिलेगा। फिलहाल अंदर ही रखिए। अभी कुछ लागू करने की जरूरत नहीं है। मानसिक तौर पर काम करिए। सीने के विकार से बचिए। स्‍वास्‍थ्‍य पूरे जनमानस का ठीक नहीं दिख रहा है। एहतियात बरतिए। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम मध्‍यम, व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से कुछ अंदर चल रहा है।आगे चलकर लाभ मिल जाएगा।

तुला-
स्थिति ठीक है। कोई समस्‍या नहीं है। लग्‍नेश की स्थिति सही है। लेकिन षष्‍ठ भाव में लग्‍नेश चल रहे हैं। यह बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। अप्रत्‍याशित ढंग से कुछ सामने आ सकता है। जैसे यूरिन की कोई समस्‍या या कुछ इंफेक्‍शन वाली चीजें। बिल्‍कुल इंफेक्‍शन की जगहों, चीजों से दूर रहें। मां काली को मन में प्रणाम करें। कोई सफेद वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-
बहुत बचकर पार करें। आपके अष्‍टम भाव में चंद्रमा और राहु हैं। कोई रिस्‍क न लें। इंफेक्‍शन से दूर रहें। अधिकतम एकांत में रहें। कोई हरे रंग की वस्‍तु दान करें या कोई हरी चीज किसी मवेशी को खिला सकें तो अच्‍छा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यवसायिक दृष्टि से भी मध्‍यम है लेकिन कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। आगे चलकर सब ठीक होगा।

धनु-
जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। उदर रोग से थोड़ी परेशानी दिख रही है। इंफेक्‍शन से दूर रहें। किसी चीज पर भरोसा न करें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अति आत्‍मविश्‍वास न रखें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यवसाय मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें। घर में बजरंग बली का पाठ करें।

मकर-
बहुत खराब स्थिति नहीं है लेकिन आपके लग्‍न में ग्रहों का योग अच्‍छा नहीं है। बहुत ज्‍यादा एहतियात बरतें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आगे चलकर सब कुछ सूद समेत वापस हो जाएगा। सब मिल जाएगा। शनिदेव को मन में प्रणाम करें।

कुंभ-
बहुत ध्‍यान से चलें। स्थिति मध्‍यम है। इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर दिख रहा है। अपने को बचाकर रखें। लॉकडाउन का पूरा पालन करें। यह बहुत जरूरी है। शनिदेव को मन में प्रणाम करें। कोई नीली वस्‍तु पास रखें। व्‍यापारिक दृष्टि से बहुत परेशान न हों। आगे चलकर ठीक हो जाएंगी चीजें।

मीन-
अपने और अपने घर में सबकी सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। घर में बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं दिख रही। सबको बचाकर रखें। कुछ दिनों की बात है। ग्रह अनुकूल हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यवसाय सब मध्‍यम है। कोई पीली वस्‍तु अपने पास रखें। काली वस्‍तु दान के लिए निकालें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर। 

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!