राशिफल 29 मई : तुला राशि को मिलेगा शुभ समाचार और कन्या राशि को प्रेम में सहनी पड़ेगी दूरी, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। शनि और गुरु मकर राशि में हैं। मंगल कुंभ राशि में गोचर में हैं। शुक्र,...
ग्रहों की स्थिति-सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। शनि और गुरु मकर राशि में हैं। मंगल कुंभ राशि में गोचर में हैं। शुक्र, गुरु और शनि ये तीनों वक्री गति से चल रहे हैं। बुध और राहु का संयोग एक साथ है। कुल मिलाकर ग्रहों की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। बुध स्वग्रही जरूर हुए लेकिन राहु के साथ आने की वजह से, हालांकि राहु और बुध में मित्रता है लेकिन एक संक्रमण रहेगा। सो, बहुत ध्यान से आप लोग पार करें। पूरा-पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य से कोई भी समझौता नहीं करें।
राशिफल-
मेष-स्थिति ठीक है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। बाकी सब ठीक है। प्रेम,व्यापार,स्वास्थ्य सब ठीक दिख रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर कुछ विचार हो सकता है या इससे सम्बन्धित कोई बात आ सकती है जो पॉजिटिव होगी। मां के स्वास्थ्य और गृहकलह पर ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति थोड़ी नकारात्मक दिशा में जा रही है। इस पर ध्यान रखें।
मिथुन-थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। कोई बहुत निगेटिव नहीं दिख रहा है। स्किन की समस्या हो सकती है। इस पर ध्यान दें। पहले से सुधार की ओर हैं। प्रेम में दूरी अभी भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। राहु के मंत्र का जाप करें।
कर्क-स्थिति बस ठीक है। कुटुम्बों से बहुत नजदीक आ गए हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। जुआ, सटटा, लाटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम मध्यम, रोजगार भी मध्यम चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करें।
सिंह-पहले से सुधार की ओर हैं। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है लेकिन रोजी-रोजगार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भगवान विष्णु की अराधना करें। उन्हें प्रणाम करें मानसिक तौर पर।
कन्या-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। कुछ आर्थिक नुकसान के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम में अभी थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार की स्थिति अभी थोड़ी सी नरम दिख रही है। शनिदेव को मानसिक तौर पर प्रणाम करना उचित रहेगा।
तुला-आर्थिक मामले थोड़े सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है लेकिन प्रेम और स्वास्थ्य की बहुत अच्छी स्थिति नहीं दिख रही है। मां काली की अराधना करें।
वृश्चिक-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में अच्छे अवसर दिख रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। केसर का तिलक लगाएं। अच्छा रहेगा।
धनु-स्थिति ठीक कही जाएगी। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य और प्रेम दोनों पर पूरा-पूरा ध्यान रखें। बजरंग बली को प्रणाम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर-चोट लग सकती है। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत खराब समय नहीं कहा जाएगा। गणेश जी को प्रणाम करें।
कुंभ-नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा होगा। रोजी रोजगार में तरक्की कर सकते हैं। स्वास्थ्य में कोई रिस्क न लें। बाकी सब ठीक है। मां काली की अराधना करें।
मीन-विरोधी परास्त होंगे लेकिन आप थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धीरे-धीरे आगे बढ़ते जाएंगे। बहुत परेशान होने की आवश्यकता नहीं दिख रही है। पीली वस्तु पास रखें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर