राशिफल 28 अप्रैल: मेष राशि बरतें सावधानी तो तुला राशि के जातकों के मान-सम्मान पर लग सकती है ठेस, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-सूर्य और बुध मेष राशि में हैं। अच्छी स्थिति है। वृषभ राशि में शुक्र स्वग्रही हैं। यह भी अच्छी स्थिति है। राहु और चंद्रमा मिथुन राशि में मिल गए हैं। यह खराब स्थिति है।...
ग्रहों की स्थिति-सूर्य और बुध मेष राशि में हैं। अच्छी स्थिति है। वृषभ राशि में शुक्र स्वग्रही हैं। यह भी अच्छी स्थिति है। राहु और चंद्रमा मिथुन राशि में मिल गए हैं। यह खराब स्थिति है। ये एक और दो अप्रैल को भी थे अप्रैल में। यह बहुत भयावह और खराब स्थिति है। फिर से ग्रहण योग बन रहा है। बहुत सावधानीपूर्वक चलने की जरूरत है। बहुत तेजी से इंफेक्शन फैल सकता है। बहुत सावधानीपूर्वक चलने की जरूरत है। 28 और 29 ठीक नहीं रहेगा। केतु धनु राशि में ठीक हैं। शनि, मंगल, गुरु मकर राशि में बिल्कुल ठीक नहीं हैं। यह खराब स्थिति है।
राशिफल-
मेष-बहुत सावधानीपूर्वक चलने की जरूरत है। अपने मित्रों, भाइयों, अपने लोगों पर ध्यान दें। कोई व्यवसायिक परिणाम की उम्मीद न करें। योजना भी न बनाएं। सब मध्यम है। काली चीजों का ध्यान रखें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-कुटुम्बीजनों, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुख रोग की कोई समस्या न होने पाए। खाने-पीने की चीजों का विशेष ध्यान रखिएगा। कोई समस्या न होने पाए। इस समय कुछ भी हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। मन को भी ध्यान देकर चलें। राहु मंत्र का जाप करें।
मिथुन-मन में उहापोह की स्थिति रहेगी। बहुत पॉजिटिव, बहुत निगेटिव स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय सब मध्यम है। राहु मंत्र का जाप करें। सफेद वस्तु का दान करें।
कर्क-अपना विशेष ध्यान रखें। यह भयावह स्थिति है आपके लिए। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यापार पर ध्यान दें। पूरे ढंग से आप अपना ध्यान रखिएगा। पूरे ढंग से लॉकडाउन का पालन करें। कोई रिस्क न लें। भगवान शिव की अराधना करें । काली वस्तुओं का दान करें।
सिंह-अच्छे-बुरे हर तरह के समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मन बहुत पॉजिटिव और बहुत निगेटिव हो सकता है। संतान पर ध्यान दें। उसके स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यह खराब समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय तीनों प्रभावित हो सकता है। काली वस्तु का दान करें। भगवान सूर्य की अराधना करें।
कन्या-सरकारी तंत्र से बिल्कुल पंगा लेने लायक नहीं है। बहुत सावधानी पूर्वक चलें। कोई समस्या हो सकती है। सीने में विकार, पिता के स्वास्थ्य में समस्या, कुछ भी हो सकता है। हर दृष्टिकोण से ध्यान देकर चलें। स्वास्थ्य, व्यवसाय,प्रेम सब मध्यम है। राहु मंत्र का जाप करें। कुछ भी हरी वस्तु पास रखें।
तुला-सम्मान पर ठेस आ सकती है। इसका ध्यान रखें। कोई रिस्क न लें। किसी प्रकार की समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य, व्यापार,प्रेम तीनों पर ध्यान दें। यह जनमानस के लिए खराब समय है। बहुत सावधानीपूर्वक चलें। मां काली की अराधना करें।
वृश्चिक-बहुत खराब समय है। आपके अष्टम भाव में यह स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। थोड़ा बचकर चलें। काली और हरी वस्तु का दान करें। बजरंग बली का स्मरण करें।
धनु-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई रिस्क न लें। उदर से परेशानी हो सकती है। आपको बहुत ध्यान रखना है। काली वस्तु का दान करें। हरी वस्तु का दान करें। बजरंग बली का स्मरण करें।
मकर-विरोधी परास्त होंगे। रोग से छुटकारा मिलेगा लेकिन डिस्टर्ब रहेंगे। अज्ञात और काल्पनिक भय से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य का जरूर ध्यान रखिएगा। राहु मंत्र का जाप करें। सफेद वस्तु का दान करें।
कुंभ-बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। भावनात्मक सम्बन्धों में थोड़ी समस्या आ सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यवसाय तीनों मध्यम है। काली वस्तु पास रखें। सब ठीक होगा।
मीन-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। सीने में विकार सम्भव है। काली वस्तु का दान करें। भगवान शिव की अराधना करें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।