Hindi News AstrologyHoroscope 27 May Scorpio will be lucky and libra will get business benefits know the condition of other zodiac signs
राशिफल 27 मई : वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य देगा साथ और तुला राशि को मिलेगा व्यापारिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में हैं। बुध और राहु मिथुन राशि में हैं। कर्क राशि के चंद्रमा हैं। धनु में केतु हैं। मकर में गुरु और शनि हैं। कुंभ में मंगल का गोचर है। चंद्रमा...
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरTue, 26 May 2020 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें
ग्रहों की स्थिति-सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में हैं। बुध और राहु मिथुन राशि में हैं। कर्क राशि के चंद्रमा हैं। धनु में केतु हैं। मकर में गुरु और शनि हैं। कुंभ में मंगल का गोचर है। चंद्रमा स्वग्रही हुए हैं। पूरे जनमानस को मानसिक रूप से जरूर कुछ अच्छा वातावरण मिलेगा लेकिन गुरु, शुक्र और शनि अभी भी वक्री गति से चल रहे हैं जो कि जनमानस के लिए अच्छा नहीं होगा। सभी लोग अपना ध्यान रखें।
राशिफल-
मेष-स्थिति दिनोंदिन अच्छी हो रही है। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। भौतिक सुख-सम्पदा में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति भी ठीक चल रही है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ-पराक्रम भाव आपका सही हो गया है। भाई-बहन और मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अभी भी मध्यम है। प्रेम मध्यम है। व्यापार धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा।
मिथुन-बस त्वचा से सम्बन्धित थोड़ी परेशानी हो सकती है। बाकी आपमें सुधार शुरू हो चुका है। वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम है। व्यापार में धीरे-धीरे अच्छे की ओर जा रहे हैं। काली वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।
कर्क-स्थिति बहुत सुधर गई है। स्वास्थ्य अच्छा है। नायक-नायिका की भांति चमक रहे हैं। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यवसायिक क्षेत्र में ठीक होते जा रहे हैं लेकिन किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। काली वस्तु का दान करें।
सिंह-चिंताकारी स्थिति बन रही है। खर्च और काल्पनिक भय से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार ठीक ठाक, प्रेम की स्थिति भी मध्यम चल रही है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक ठाक, व्यापार मध्यम से अच्छे की ओर जा रहा है। शनिदेव को मानसिक रूप से प्रणाम करें।
तुला-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम,व्यापारिक क्षेत्र में मध्यम से अच्छे की ओर बढ़ेंगे। शनिदेव को मानसिक तौर पर प्रणाम करें।
वृश्चिक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। अच्छी स्थिति दिख रही है आपकी। स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार तीनों मध्यम से बेहतर दिख रहा है लेकिन किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें। मां काली को मानसिक रूप से प्रणाम करें।
धनु-जीवनसाथी और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए रोजगार की ओर अभी न जाएं। अभी दो दिन आराम से रहिए। आपके पास अवसर आते हुए दिख रहे हैं। आप प्रलोभन में भी जा सकते हैं लेकिन आपके लिए नकारात्मक उर्जा यहां दिख रही है। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यापार तीनों मध्यम दिख रहा है। केसर का तिलक लगाना आपके लिए उचित होगा।
मकर-विरोधी परास्त होंगे। डिस्टर्ब करने की कोशिश करेंगे लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। व्यापार, स्वास्थ्य,प्रेम तीनों मध्यम है। मां काली की उपासना करें।
कुंभ-अपने निर्णय को अभी टटोलें। नए निर्णय अभी न लें। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय नहीं। संतान पक्ष से भी कोई अच्छा समाचार नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुल मिलाकर मध्यम समय है। काली वस्तु पास रखें। मां काली का स्मरण करें।
मीन-स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, घरेलू सुख में बाधा उत्पन्न होगी। घर के मामलों को शांत दिमाग से निपटाएं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली वस्तु दान करें। अच्छा होगा।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर