ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope 27 june todays horoscope rashiphal 27 June

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 27 जून का दिन

मेष मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।  वृष पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। आय...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 27 जून का दिन
पं.राघवेन्द्र शर्मा,नई दिल्ली Wed, 26 Jun 2019 06:26 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष
मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। 

वृष
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। 

मिथुन
आत्मसंयत रहें। मानसिक तनाव रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि तो होगी,लेकिन बातचीत में संतुलन भी बनाये रखें।

कर्क
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है।

सिंह
धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

तुला
आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। 

वृश्चिक
शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु
मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर
स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

कुंभ
स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता का साथ मिलेगा।

मीन
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें