राशिफल 21 सितंबर : धनु राशि वालों का रुका हुआ धन वापस मिलेगा और कर्क राशि वालों की सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। मंगल मेष राशि में हैं। कर्क राशि में शुक्र हैं। कन्या राशि में सूर्य और बुध हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। गुरु और केतु धनु राशि में हैं। मकर राशि में...
ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। मंगल मेष राशि में हैं। कर्क राशि में शुक्र हैं। कन्या राशि में सूर्य और बुध हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। गुरु और केतु धनु राशि में हैं। मकर राशि में शनि विराजमान हैं। मंगल और शनि अभी भी वक्री गति से चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति अभी अच्छी नहीं कही जाएगी। गुरु के मार्गी हो जाने की वजह से थोड़ी शुभता जरूर बरकरार है। सूर्य और बुध ठीक-ठाक स्थिति में कन्या राशि में बैठे हैं। जब राहु के साथ शुक्र का गोचर चल रहा था तब एक संक्रमण जरूर था लेकिन शुक्र का कर्क राशि में भी अभी जाना बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। कुल मिलाकर एक मध्यम स्थिति बनी हुई है।
मेष-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्भव है। जीवन में तरक्की करते दिख रहे हैं। प्रेम, व्यापार सब अच्छा है। लेकिन स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। बचकर पार करें। बजरंग बली की अराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन-भावनाओं पर काबू करते हुए प्रैक्टिकल मन से निर्णय लें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम है। व्यापार में पहले से काफी सुधार की ओर आप आगे बढ़ रहे हैं। पीली वस्तुओं का दान करें।
कर्क-भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके भी स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। मन को काबू में रखकर, स्थिर करके चलें। मानसिक चंचलता पर काबू रखें। बजरंग बली की सेवा करें।
सिंह-योजनाएं फलीभूत होंगी। आपने जो भी निर्णय लिया है उसे लागू करें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा और व्यापार भी अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-वाणी पर नियंत्रण रखें। धन को संचित रखें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य,व्यापार अच्छा है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। शनिदेव की अराधना करें।
तुला-राजनीतिक रूप से किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सरकारी गाज गिर सकती है। किसी से उलझें नहीं। व्यावसायिक,शारीरिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। प्रेम की दृष्टि से अभी मध्यम समय है। पीली वस्तु का दान करें। सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। प्रेम की स्थिति बेहतर हो रही है। शारीरिक स्थिति अभी डिस्टर्बिंग है। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। बजरंग बली की अराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। मन संकुल होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मध्यम होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अभी बहुत अच्छा समय नहीं कहा जा सकता। पीली वस्तु पास रखें।
मकर-व्यापारिक स्थिति अच्छी चल रही है। कोर्ट कचहरी में विजय मिल रही है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। मां काली की वंदना करते रहें।
कुंभ-भाग्यवश कुछ लाभ हो सकता है। धार्मिक स्थानों की यात्रा हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लेकिन स्वास्थ्य अभी मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करें।
मीन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज का दिन बस आखिरी जोखिम भरा है। किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें। चाहे व्यापार,प्रेम या स्वास्थ्य। पीली वस्तु पास रखें।