ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope 21 july 2019 todays horoscope rashiphal bhavishyaphal

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 21 जुलाई का दिन

रविवार का दिन कई लोगों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। जबकि कुछ लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन थोड़ा संभल कर भी रहने की जरूरत है, क्यों कि कुछ लोगों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 21 जुलाई का दिन
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीSun, 21 Jul 2019 07:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार का दिन कई लोगों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। जबकि कुछ लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन थोड़ा संभल कर भी रहने की जरूरत है, क्यों कि कुछ लोगों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

मेष- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृष- कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम की अधिकता भी रहेगी।

मिथुन- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। बातचीत में संयत रहें।

कर्क- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

सिंह- मानसिक शांति रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

कन्या- आशा-निराशा के भाव रहेंगें। वाहन सुख मे वृद्धि हो सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे।

तुला- भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक- आशा-निराशा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

 

धनु- आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मकर- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास की सम्भावना बन रही हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें