ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHoroscope 2023 In the year 2023 there are strong chances of getting jobs for these zodiac signs read the horoscope

Horoscope 2023: साल 2023 में इन राशि वालों के लिए बन रहे जॉब मिलने के प्रबल योग, पढ़ें भविष्यफल

New Year Horoscope 2023: नया साल कई राशि वालों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। 2023 में कुछ राशि वालों को नौकरी के कई अवसर प्राप्त होंगे। जानें किन राशियों को होगा लाभ ही लाभ-

Horoscope 2023: साल 2023 में इन राशि वालों के लिए बन रहे जॉब मिलने के प्रबल योग, पढ़ें भविष्यफल
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 15 Dec 2022 05:19 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Horoscope 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध को नौकरी व व्यापार का कारक माना गया है। बुध के साथ गुरु और सूर्य को भी नौकरी व व्यापार को प्रभावित करने वाला ग्रह बताया गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नया साल 2023 कुछ राशि वालों के जीवन में नौकरी में पदोन्नति लेकर आ सकता है। इसके साथ ही कुछ राशि वालों को जॉब मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आप भी जान लें-

मेष राशि- नए साल 2023 में आपकी राशि के लिए सूर्य, बुध व गुरु गोचर लाभकारी रहेगा। यह साल नौकरी व करियर के लिहाज से उत्तम रहेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ के संकेत हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

नए साल में राहु गोचर से इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, देखें क्या आपका भी होगा भाग्योदय

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए साल 2023 सुखद रहने वाला है। बुध व सूर्य के गोचर से बुधादित्य योग का निर्माण होगा जो कि आपको संतान सुख प्रदान कर सकता है। करियर व नौकरी के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के जन्मकुंडली के तीसरे भाव में बुध व सूर्य से बुधादित्य योग बनेगा। इस अवधि में नौकरी व व्यापार की स्थिति उत्तम रहेगी। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में सुधार होगा।

धनु राशि- धनु राशि के लग्न भाव मे बुध व सूर्य की युति होगी। इस गोचर से आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में नए अवसर व पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

सूर्य राशि परिवर्तन से बनेगा त्रिग्रही योग, 16 दिसंबर से इन 4 राशियों को लाभ ही लाभ

कुंभ राशि- बुध व सूर्य का गोचर आपकी राशि के एकादश भाव में होगा। यह भाव आय का स्थान माना गया है। गोचर काल में आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। करियर में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें