राशिफल 20 सितंबर : मेष राशि वालों को रहेगा शारीरिक कष्ट, मिथुन राशि के जातक भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य और बुध कन्या राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। गुरु और केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि...
ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य और बुध कन्या राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। गुरु और केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। शनि और मंगल दोनों ही वक्री चल रहे हैं। शेष ग्रहों की स्थिति अच्छी है। पहले से थोड़ी बेहतर स्थिति है लेकिन मंगल का वक्री होना बहुत अच्छा नहीं है क्योंकि मंगल रक्त के मालिक हैं। शनि का वक्री होना आर्थिक , मानसिक, घटनात्मक तौर पर चीजें खराब करता है।
राशिफल-
मेष-शारीरिक तौर पर चीजें अच्छी नहीं चल रही हैं लेकिन आज के दिन आपके जीवनसाथी, प्रेमी-प्रेमिका की स्थिति अच्छी चल रही है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यवसायिक तौर पर अच्छे चल रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-रोग,ऋण,शत्रु पर भारी पड़ेंगे। प्रेम की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक तौर पर ठीक चल रहे हैं। लेकिन बहुत जल्दी बहुत अच्छे हो जाएंगे। चीजें ठीक चल रही हैं। अपना ध्यान रखते हुए कोई रिस्क लिए बिना चलते रहिए। मां काली का आह्वान करें। उनकी शरण में रहें।
मिथुन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। व्यापार भी धीरे-धीरे अच्छा होता जा रहा है। प्रेम की स्थिति भी अच्छी है। लेकिन भावनाओं में आकर झगड़ा-लड़ाई न करें। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-स्वास्थ्य अच्छा है। भूमि, भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। भौतिक सम्पदा में वृद्धि होगी। प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। थोड़ा बचकर पार करें। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।
सिंह-पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति भी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी दिखाई दे रही है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। ध्यान देने की जरूरत है। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य,व्यापार अच्छा चल रहा है। प्रेम की स्थिति भी बहुत जल्दी अच्छी हो जाएगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। हर दृष्टिकोण से अच्छा समय आ रहा है। बस आपको सरकारी तंत्र से उलझने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम मध्यम और व्यापार भी ठीक-ठाक चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक-थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और व्यापार की स्थिति सही चल रही है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक चल रहा है। केसर का तिलक लगाएं।
मकर-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यवसायिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार सही चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-भाग्यवश कोई काम बनेगा। विपरीत परिस्थितियों से आप बाहर आ चुके हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। एक-दो दिन नरम-गरम चलेगा। प्रेम, व्यापार किसी चीज में इस समय रिस्क लेने लायक नहीं है। सफेद वस्तु का दान करें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।