राशिफल 20 मार्च: धनु राशि वाले पड़ेंगे विरोधियों पर भारी, कन्‍या राशि के जातकों को यात्रा में होगी परेशानी, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

ग्रहों की स्थिति - मंगल, राहु और चंद्रमा वृषभ राशि में चल रहे हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में गुरु और शनि का गोचर है। कुंभ राशि में बुध हैं। मीन राशि में सूर्य और शुक्र हैं। चंद्रमा की...

राशिफल 20 मार्च: धनु राशि वाले पड़ेंगे विरोधियों पर भारी, कन्‍या राशि के जातकों को यात्रा में होगी परेशानी, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति - मंगल, राहु और चंद्रमा वृषभ राशि में चल रहे हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में गुरु और शनि का गोचर है। कुंभ राशि में बुध हैं। मीन राशि में सूर्य और शुक्र हैं। चंद्रमा की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं चल रही है। ग्रहों का युग्‍म सही नहीं है।

राशिफल-
मेष - धन, कुटुम्‍ब, वाणी तीनों ही कुप्रभाव में चल रहा है। धन से सम्‍बन्धित रिस्‍क न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। प्रेम की स्थिति दूरी वाली है। स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍या बनी हुई है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ - आपके लग्‍न में ही थोड़ा खराब योग बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नकारात्‍मक उर्जा का संचार हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन - साझेदारी में समस्‍या आ सकती है। नेत्र विकार, सिरदर्द, खर्च की अधिकता, काल्‍पनिक भय के शिकार हो सकते हैं। यह योग सबके लिए खराब है। किसी के लिए कम, किसी के लिए ज्‍यादा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति ठीक है। लाल वस्‍तु का दान करें।
 
कर्क - शारीरिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। बहुत बचकर पार करें। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी नहीं चल रही है। बजरंग बली की शरण में बने रहें। कोई रिस्‍क न लें। यह पार हो जाएगा। फिर आप अच्‍छे दिनों में आ जाएंगे। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह - शासन-सत्‍ता पक्ष से थोड़ी राहत मिल सकती है आपको लेकर विरोधी वहां भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। संतान और प्रेम पक्ष से भी बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। बचकर पार करें। काली वस्‍तु का दान करें। सूर्यदेव को जल दें।

कन्‍या - भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। यात्रा में कष्‍ट का योग है। अपमानित होने की आशंका है लेकिन कोशिश करके आराम से निकल लेंगे आप तो अच्‍छा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार की स्थिति भी अच्‍छी कही जाएगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला - बहुत बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं आप। शनिदेव की अराधना करें। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक - जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। उदर रोग के शिकार हो सकते हैं। नए रोजगार या किसी भी तरह की नई शुरुआत न करें। नुकसान की आशंका है। शनिदेव की अराधना करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक-ठाक चलता रहेगा।

धनु - विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। पैरों में चोट लग सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर - बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। निर्णय लेने की क्षमता अभी ठीक नहीं है। महत्‍वपूर्ण निर्णयों को टाल दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ - गृहकलह से बचें। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होता हुआ नहीं दिख रहा है। आपके सीने में भी विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापार करीब-करीब ठीक-ठाक है। लाल वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।

मीन - किसी भी तरह से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सफलता भी मिल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफल 20 मार्च: धनु पड़ेंगे विरोधियों पर भारी, कन्या को होगी दिक्कत